फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   President released the special postal cover of Ramlila staging

रामलीला मंचन के विशेष डाक आवरण का राष्ट्रपति ने किया विमोचन

Mon, 30 Aug 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
President released the special postal cover of Ramlila staging
अयोध्या-रामायण कांक्लेव पर आधारित डाक टिकट का विमोचन किया। -संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामायण कॉक्लेव के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अयोध्या शोध संस्थान द्वारा वैश्विक स्तर पर अयोध्या की पारंपरिक रामलीला का मंचन पर विशेष डाक आवरण का विमोचन किया। प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति को विशेष आवरण का प्रथम सेट भेंट किया।
विज्ञापन

उप्र डाक परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर अयोध्या की पारंपरिक रामलीला का मंचन पर विशेष आवरण न सिर्फ देश के भीतर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सांस्कृतिक संदेशवाहक का कार्य करेगा। रामायण पर जारी डाक टिकटों को इस आवरण पर लगाकर और भी महत्वपूर्ण बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डाक टिकट और विशेष आवरण सदैव सांस्कृतिक संदेशवाहक की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इस आवरण से पूरे विश्व में अयोध्या की पारंपरिक रामलीला के मंचन का प्रसार होगा और पर्यटन को बढ़ावा होगा। पोस्ट मास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष ने बताया कि दुनिया भर के डाक टिकट संग्राहकों के लिए यह एक अमूल्य निधि की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर अधीक्षक आरएन यादव ने बताया कि इस विशेष आवरण का मूल्य तीस रुपये रखा गया है। जिसे प्रधान डाकघर के माध्यम से बिक्री किया जाएगा। डाक टिकट विमोचन अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. लवकुश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed