फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pre-monsoon rain soaked up the heat, relief from heat

प्री मानसून बरसात ने जमकर भिगोया, गर्मी से मिली राहत

Mon, 14 Jun 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon rain soaked up the heat, relief from heat
अयोध्या। दो दिन से हो रही प्री-मानसून बारिश का क्रम रविवार को भी जारी रहा। सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए रहे, दिन भर कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे तापमान पर भी असर पड़ा और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

इस बारिश के चलते किसानों ने धान की नर्सरी तैयार करने के बाद अब रोपाई करना शुरू कर दिया है। वहीं सब्जी की फसल का नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तक 17 एमएम वर्षा दर्ज हुई। प्री-मानसून बरसात ने रविवार को शहर को जमकर भिगोया। दिन भर आसमान में छाए काले घने बादल कभी धीमे तो कभी तेज बरसते रहे। दोपहर तीन बजे के बाद शहरी इलाकों में और घने बादल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दिन में ही रात का अंदाजा होने लगा। इस दौरा तेज हवा के साथ हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव भी हो गया। बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली।
अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने घरों में ही रहकर सुहावने मौसम व बारिश का लुत्फ उठाया। एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर तक 17 एमएम वर्षा दर्ज हुई। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार दिन भर रुक रुक कर हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार शाम अचानक हुई तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के मुख्य गेट और परिसर में पानी भर गया। स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों को पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है।
इसके अलावा तहसील परिसर, उप डाकघर परिसर, पशु चिकित्सालय परिसर, खंड शिक्षा अधिकारी परिसर में जलभराव हो गया है। मौसमी बारिश के चलते खेतों में भी पानी भर गया है क्षेत्र में कुछ किसानों कि धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है। जिनके द्वारा अब धान की रोपाई भी शुरू कर दी जाएगी। तेज बरसात के चलते सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed