{"_id":"6af4ad0cc292fb3854044d32","slug":"asif-from-delhi-becomes-dangal-kesari-wins-rs-251-lakh-ayodhya-news-c-97-1-ayo1032-162807-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दिल्ली के आसिफ बने दंगल केसरी, 2.51 लाख रुपये जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दिल्ली के आसिफ बने दंगल केसरी, 2.51 लाख रुपये जीते
Wed, 11 Nov 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
46- कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी- संवाद
तारुन। राजू इंटर कॉलेज के मैदान, आगागंज टिकरी में आयोजित स्व. बाबू अभिमन्यु सिंह स्मारक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में दिल्ली के आसिफ पहलवान ने 2 लाख 51 हजार रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती जीतकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय पहलवान बाबा रविशंकर दास ने भी एक लाख 51 हजार रुपये की दूसरी सबसे बड़ी कुश्ती जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दंगल केसरी के खिताब के लिए आशिफ पहलवान का मुकाबला आगरा के शेरा पहलवान से हुआ, जिसमें आसिफ ने जीत दर्ज की। वहीं, बाबा रविशंकर दास ने मध्य प्रदेश के गुड्डू पहलवान को रोमांचक मुकाबले में हराया।
अन्य मुकाबलों में भारतीय सेना के रणविजय तिवारी ने चंडीगढ़ के सोनू पहलवान को मात दी। काठमांडू के पंडित थापा ने आगरा के एप्पल को हराया। हरियाणा के रावण पहलवान ने कलियर शरीफ के बाबा पहलवान को पराजित किया। इसके अलावा रावण पहलवान ने जम्मू-कश्मीर के गनी पहलवान को भी शिकस्त दी। पहलवान बलवान तिवारी ने मध्य प्रदेश के सतना निवासी रंजीत राय को हराया, जबकि तुलसीपुर माझा के भगवानदीन ने सतना के सोमवीर को पराजित किया।
विज्ञापन
तुलसीपुर के आसाराम और गाजियाबाद के कामरान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसी तरह बहराइच के अंशु यादव और अजमेर शरीफ के तैयब के बीच कुश्ती भी बराबरी पर रही। एक अन्य मुकाबले में प्रदीप शास्त्री विजयी रहे। वहीं, दिल्ली के बाबर अली ने बिहार के हिटलर पहलवान को हराया।
आयोजक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन अपना दल के प्रमोद सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी पूरा अनुराग सिंह, संत कुमार सिंह, डॉ. शरद सिंह कुम्हिया, नवनीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामयज्ञ यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।