फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prayag Passenger is canceled again, disturbing the passenger

प्रयाग पैसेंजर फिर रही निरस्त, परेशान हुए यात्री

Mon, 10 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Prayag Passenger is canceled again, disturbing the passenger
प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर ट्रेन को सोमवार को एक बार फिर अचानक निरस्त कर दिया गया। ऐसा 54371 अप के सुबह 10:45 बजे फैजाबाद न पहुंचने से हुआ। प्रयाग की यह ट्रेन नहीं आयी तो दोपहर बाद 13:20 बजे इसे प्रयाग रवाना नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


अचानक गाड़ी निरस्त होने की सूचना प्रसारित होने लगी तो ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री हतप्रभ रह गये। प्रतापगढ़ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे मो. यूनुस, सुल्तानपुर जा रहे रामप्रताप, इलाहाबाद जा रहे नरेंद्र कुमार और देवेंद्र बोले आये दिन इस ट्रेन को निरस्त कर दिया जाता है।
विज्ञापन


अभी सुल्तानपुर में नॉन इंटरलॉकिंग के चलते इसे कई दिन बंद किया गया था। तीन दिन पहले भी अचानक एक दिन के लिए निरस्त किया जा चुका है। सोमवार को भी यही हुआ। उधर, वाराणसी से फैजाबाद-लखनऊ होते हुए सहारनपुर को जाने वाली अप 54333 पैसेंजर ट्रेन का कुछ अता-पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10 बजे के करीब फैजाबाद आने वाली यह गाड़ी अनिश्चित थी। एनटीईएस पर डेढ़ बजे यह ट्रेन कहां है? कुछ पता नहीं चल रहा था। स्थानीय अधिकारी और पूछताछ कार्यालय में तैनात कर्मी को भी ट्रेनों के निरस्त होने और अनिश्चित होने के बारे में कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed