{"_id":"5921c7054f1c1b3f6a535f29","slug":"power-supply-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा चढ़ने के साथ बिजली आपूर्ति ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा चढ़ने के साथ बिजली आपूर्ति ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा चढ़ने के साथ बिजली आपूर्ति का शेड्यूल शहर से देहात तक ध्वस्त हो गया है। पछुवा हवा से पारा 42 डिग्री के पार चला गया है। शहर में 24 घंटे बिजली देने आदेश लालीपाप साबित हो रहा है। यहां करीब 17 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। यह हाल तब है, जब मुख्यमंत्री का 31 मई को यहां आने का कार्यक्रम तय हो गया है।
उधर, शासन के फरमान के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति न होने से किसान परेशान हैं। 18 घंटे की जगह ग्रामीणों को बिजली की आपूर्ति 10 से 12 घंटे ही बमुश्किल मिल पा रही है।
मंडल मुख्यालय पर निर्बाध बिजली का आदेश दम तोड़ता दिखा। शनिवार रात 9 बजे से तीन घंटे बिजली गुल रही। रात 12 बजे आई बिजली तड़के फिर दो घंटे तक गुल रही। फिर जैसे ही दिन दिन चढ़ने लगा 10 बजे से घंटेभर बिजली गायब रही।
विज्ञापन
दोपहर बाद से रात नौ बजे दो घंटे बिजली की आपात कटौती हुई। इससे कारोबारी समेत संडे को घर में मौजूद नौकरी पेशा व आवश्यक कार्य से गंतव्य के लिए निकले लोग बेहाल नजर आए।
एक्सईएन अशोक कुमार का कहना है कि देवकाली, नाका, कौशलपुरी के उपकेंद्रों पर आपात कटौती अधिक हो रही है। चौक, सिविल लाइंस, अयोध्या में भी कभी-कभी दिक्कतें आ रही हैं। ट्रिपिंग की सूचना पर तत्काल टीम भेजी जा रही है।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र बीकापुर के अंतर्गत एसडब्ल्यू, केएलके, एनी, साउथ, ऐस सहित सभी फीडरों पर इस समय विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। कई बार ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
अवर अभियंता दिलीप कुमार कनौजिया बताते हैं कि रोस्टर के मुताबिक बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे किसानों को 15 से 16 घंटे ही बिजली दी जा रही है। सोहावल विद्युत उपकेंद्र में भी 10 से 12 घंटे ही किसानो को बिजली उपलब्ध हो पा रही है।