{"_id":"5d4c5c268ebc3e6cb713d382","slug":"power-cut-faizabad-news-lko475395514","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जला, विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जला, विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र, बाकरगंज के महबूबगंज फीडर अंतर्गत शेरवाघाट ग्रामसभा में 15 दिन पहले ही लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे लगभग दो हजार लोग प्रभावित हैं।
ग्राम सभा शेरवा घाट निवासी रवी प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, रविंद्र जयसवाल, बिंदेश्वरी लाल श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से शाम को बिजली आती है तो ट्रांसफार्मर का फ्यूज कट जाता है और किसी बिजली कर्मचारी का नंबर शाम को 6 बजे के बाद नहीं लगता।
प्राइवेट लाइनमैन बुलवाकर चंदा देकर हम लोग लाइन सही करवाए, फिर भी समस्या दूर नहीं हुई। 5 अगस्त को शाम 6 बजे तार टूटकर गिर गया जिसे सही कराया गया। तार टूटकर गिरने की घटना 6 अगस्त को भी घटी। 7 अगस्त को ट्रांसफार्मर फुंक गया। रामगोपाल अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र बाकरगंज ने बताया कि हमें अभी कोई जानकारी नहीं है, जो भी दिक्कत है दूर कराई जाएगी।