फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   power cut

72 घंटे से ठप है 70 गांवों की बिजली

Thu, 11 Jul 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
power cut
दो दिनों से ठप है 70 गांवों की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

पानी में डूबा मसौधा विद्युत उपकेंद्र
मसौधा। दो दिन से हो रही बारिश से विद्युत उपकेंद्र मसौधा में जलभराव हो गया है। 70 गांवों की विद्युत आपूर्ति कई घंटे से ठप है। पावर कॉरपोरेशन का प्रशासनिक अमला आपूर्ति बहाल कराने में जुटा है। दो दिन बीतने के बाद भी आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो पाई है।

पावर सब स्टेशन मसौधा ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 70 गांव को विद्युत आपूर्ति करता रहा है। जिसके लिए भरतकुंड और भदरसा दो फीडर बनाए गए हैं, जिससे अबनपुर सरोहा से लेकर रानी बाजार और दक्षिणी इलाका पिपरी जिवपुर के मध्य के लगभग 70 गांवों को आपूर्ति करता है। दो दिनों की भीषण बारिश और तेज हवा के झोंके में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हजारों विद्युत उपभोक्ता अंधेरे में डूब गए हैं। कुटीर उद्योग धंधे के रूप में विद्युत संचालित उद्योग धंधे ठप हैं। बावजूद इसके विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। मामले में पावर सबस्टेशन मसौधा के अवर अभियंता राजेश प्रसाद बताते हैं कि बुधवार की रात तेज आंधी पानी के साथ हुई बरसात में कई जगह पेड़ों की डाल खंभों और तारों पर गिर गई। जिसकी वजह से कई जगह तार भी टूट गए और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था समूचे क्षेत्र में ध्वस्त हो गई है। 70 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed