फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   power corporation

मॉर्निंग रेड अभियान के तहत सुबह पांच बजे की छापेमारी

Tue, 28 Jan 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
power corporation
गोसाईगंज। बिजली चोरों के खिलाफ चल रहे मॉर्निग रेड अभियान के तहत मंगलवार सुबह 5 बजे गोसाईगंज के कई फीडरों पर छापा मारा गया। इस दौरान 6 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीकापुर व तारुन में भी अभियान चला।
विज्ञापन

कारपोरेशन टीम ने मंगलवार सुबह मॉर्निग रेड अभियान चलाया। अभियान के दौरान महकमे ने गोसाईंगंज फीडर पर एक, सरैया फीडर पर दो, तारापुर फीडर पर तीन लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा।
विज्ञापन

गोसाईंगंज कोतवाली में 3 तथा अंबेडकरनगर जनपद अंतर्गत अहिरौली थाने में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता रोहित सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक गद्दोपुर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत यरकी, रेउना, तारापुर, सरैया, गोसाईगंज फीडर से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं का यहां चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान दो घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन को वाणिज्यिक कनेक्शन में भी बदला गया। जबकि बीकापुर-तारून में चार लोगों को चोरी की बिजली जलाते पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed