फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   power and water crisis

Ayodhya News: दंतधावन कुंड में 10 घंटे बिजली गुल, अमानीगंज में दिनभर नहीं आया पानी

Thu, 25 May 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 25 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
power and water crisis
अयोध्या। रामपथ व अन्य निर्माण कार्यों के चलते बिजली-पानी का संकट बरकरार है। बुधवार रात से गुरुवार तक जगह-जगह बिजली की कटौती से लोग परेशान रहे। अयोध्या के दंतधावन कुंड में ट्रांसफार्मर फुंकने से 10 घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

दंतधावन कुंड का सौ केवी ट्रांसफार्मर गुरुवार सुबह करीब छह बजे ही फुंक गया। शाम चार बजे ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद इस क्षेत्र की आपूर्ति शुरू हो सकी। उधर, शक्तिनगर में बुधवार रात 10 बजे एक तार टूट जाने से करीब एक घंटे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर शटडाउन लिए जाने से रामपथ से लगे इलाकों में बिजली का संकट बना रहा। रामपथ पर बार-बार केबल कटने से नाराज अधीक्षण अभियंता सुशील गर्ग ने बृहस्पतिवार को सभी अधिशासी, सहायक व अवर अभियंताओं को एक बैठक में केबल कटने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बीकापुर में बृहस्पतिवार सुबह छह घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

रामपथ पर पाइप लाइन टूटने से अमानीगंज में पूरे दिन जलापूर्ति बंद रही। सैकड़ों परिवारों को हैंडपंप आदि से पानी का इंतजाम करना पड़ा।रामपथ के साथ शहर के अन्य इलाकों में 17 स्थानों पर पाइप लाइनें टूटने से जलापूर्ति प्रभावित रही। जलकल के महाप्रबंधक महेश चंद्र आजाद ने कहा कि लाइनों की मरम्मत चल रही है। अमानीगंज में पूरे दिन बंद जलापूर्ति शाम को चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइप कटा, तीन दिन से नहीं मिला पानी
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल के निकट सीवर लाइन की खोदाई के दौरान पेयजल की लाइन कट गई। इसकी वजह से आसपास के 16 घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। मरम्मत न होने की वजह से तीन दिन से लोग हैंडपंप के सहारे पानी का इंतजाम कर रहे हैं। स्थानीय निवासी शंकर जायसवाल ने बताया कि कई बार ठेकेदार से मरम्मत के लिए कहा गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। श्यामजी विश्वकर्मा, गौरी गुप्ता व चुन्नू ने बताया कि तीन दिन से हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाया जा रहा है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed