फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Postman will now deliver life saving medicines to every home

Ayodhya News: डाकिया अब घर-घर पहुंचाएगा जीवनरक्षक दवाएं

Sun, 17 Dec 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 17 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Postman will now deliver life saving medicines to every home
अयोध्या। प्रधान डाकघर का डाक निर्यात केंद्र अब डाकिया के माध्यम से घर-घर जीवनरक्षक दवाएं भी भेजवाएगा। इसके लिए चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर का डाक विभाग से अनुबंध हुआ है। मेडिकल स्टोर के दूरभाष नंबर पर संपर्क करके छूट के साथ दवाएं मंगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


शनिवार को प्रधान डाकघर से इस सेवा को शुरू कराते हुए प्रवर अधीक्षक डाकघर एचके यादव ने बताया कि घर बैठे आसानी से दवाएं मंगाने की सुविधा ग्राहकों को दी गई है। इसके लिए फोन नंबर 9621196212 व 9415056409 पर काॅल करके दवाओं का आर्डर करना होगा। ये दवाएं विदेश में भी भेजी जा सकेंगी। मेडिकल स्टोर के मालिक प्रतीक रस्तोगी ने बताया कि फोन से दवा का आर्डर मिलने के बाद डाक विभाग को दवा का पार्सल दिया जाएगा। इसका भुगतान कैश ऑन डिलेवरी व ऑनलाइन भी किया जा सकता है। सेवा शुरू करते हुए पहला पार्सल अलखुबार, सऊदी अरब में सैय्यद मोहम्मद अनवर को भेजा गया है। ग्राहकों को 10 फीसदी छूट भी दी जाएगी। इस दौरान प्रभारी सीनियर पोस्टमास्टर सुमन पांडेय, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, जयशंकर प्रसाद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed