फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Possession of PAC in Avadh University's Sports Department

अवध विवि के खेल विभाग में पीएसी का कब्जा

Mon, 06 Jul 2015 11:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
इससे परिसर में खेल से संबंधित सारा कामकाज ठप है और विवि से जुड़े खिलाड़ी व पदाधिकारी परेशान हैं। पिछले कई महीनों से कोई खेल गतिविधियां भी नहीं संपन्न हो सकी हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि विश्वविद्यालय परिसर में खेल से संबंधित गतिविधियों के सफल संचालन व अन्य कार्यों के लिए अलग से एक स्टूडेंट एमिनिटी सेंटर बनाया गया है।

इसी में बैडमिंटन कोर्ट भी है और ऊपर विवि क्रीड़ा परिषद का कार्यालय है। पिछले दिनों मुख्य परीक्षा के दौरान जब कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन से पीएसी की व्यवस्था मांगी, तो विवि को एक प्लाटून पीएसी उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन


यहां दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी तैनात है। विवि प्रशासन ने पीएसी कर्मियों को किसी खाली भवन में रुकवाने के बजाय कुलपति कार्यालय से चंद कदम दूर स्टूडेंट एमिनिटी सेंटर में ठहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि परिसर में कई भवन निष्प्रयोज्य व खाली पड़े हैं। पीएसी कर्मियों के रहने से एमिनिटी सेंटर में न तो कोई कार्य हो पा रहा और न ही क्रीड़ा परिषद के पदाधिकारी अपने कार्यालय में बैठ पा रहे।

बताया जा रहा कि स्टूडेंट एमिनिटी सेंटर में नीचे पीएसी तो ऊपर कुलपति के सुरक्षाकर्मियों ने कब्जा जमा रखा है। इस वजह से विवि में दूरदराज से आने वाली छात्राओं को भी विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब परीक्षा समाप्त हो गई है, तो पीएसी के ठहरने का कोई औचित्य भी नहीं समझ में आता।

विवि कोर्ट सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने परिसर से पीएसी तथा क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि अध्यक्ष पर पहले से कई जिम्मेदारी है। इस संबंध में रजिस्ट्रार एएम अंसारी ने फोन रिसीव      नहीं किया।



अवध विवि फैजाबाद के क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष व वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. एचपी पांडेय ने कहा कि स्टूडेंट एमिनिटी सेंटर में पीएसी कर्मियों को विवि प्रशासन ने ठहराया है। हम इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते। सभी भवनों के कस्टोडियन विवि के रजिस्ट्रार होते हैं। लिहाजा इस संबंध में रजिस्ट्रार ही जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed