फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Politics heats up over Raj Thackeray, two MPs face to face

राज ठाकरे को लेकर गरमाई राजनीति, दो सांसद आमने-सामने

Tue, 10 May 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up over Raj Thackeray, two MPs face to face
अयोध्या। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पांच जून को अयोध्या आने का एलान किया है। उनके विरोध में कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि राज ठाकरे पहले यूपी वालों से माफी मांगें तभी उन्हें अयोध्या में घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

राज ठाकरे के मुद्दे को लेकर उन्हें रामनगरी के कई संत-धर्माचार्यों का भी समर्थन मिल रहा है। उधर मंगलवार को अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने राज ठाकरे को लेकर कहा कि जो राम की शरण में आता है उसका स्वागत है।
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गयी है। राज ठाकरे की पांज जून की अयोध्या यात्रा को लेकर भाजपा के दो सांसद लल्लू सिंह व बृजभूषण आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने मंगलवार को कहा कि हनुमान जी कृपा से यदि कोई प्रभु राम की शरण में आता है तो इसका स्वागत है। भगवान राज ठाकरे को सद् बुद्धि दें कि वे पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काम करें।
जिससे उनका व महाराष्ट्र का कल्याण हो सके। कहा कि रामभक्तों के सेवक होने के नाते उनका स्वागत कर रहे हैं। लल्लू सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह की ओर से किए जा रहे विरोध को उनका निजी विरोध बताया, कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
उधर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को रैली निकालकर राज ठाकरे को बिना माफी अयोध्या में घुसने नहीं देने का एलान किया है। इसको लेकर उन्होंने अयोध्या के संतों के साथ बैठक भी की।
उन्होंने राज ठाकरे पर टिप्पणी कर उन्हें हिंदू नेता नहीं खलनायक बताया है। मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी भी राज ठाकरे का विरोध कर रहे हैं। इकबाल का कहना है कि उत्तरप्रदेश वासियों के साथ महाराष्ट्र में बीते दिन हुए दुर्व्यवहार और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था।

अब आज उत्तरप्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या में मनसे प्रमुख यदि आना चाहते हैं कि जो पहले उन्हें माफी मांगनी ही पड़ेगी। कहा कि कैसरगंज सांसद हमारे बड़े भाई हैं उनकी मांग एकदम जायज है। अयोध्या में राज ठाकरे को प्रवेश करने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed