{"_id":"5a0b32f84f1c1b6f548bd20f","slug":"political-parties-are-proceeding-our-relative","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक पार्टियां दे रहीं परिवारवाद को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक पार्टियां दे रहीं परिवारवाद को बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी जाति धर्म नहीं, बदलाव के लिए विकास के नाम पर वोट मांग रही है। जाति-धर्म की राजनीति ने प्रदेश का बड़ा नुकसान किया है।
गुलाबबाड़ी मैदान में मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था के मुद्द पर पूरी तरह फेल है। सभी राजनीतिक पार्टियां देश में परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं।
ऐसी पार्टियों को वोट देने का मतलब कुछ चुने हुए परिवारों को बढ़ावा देना है। आम आदमी पार्टी देश के गरीब और आम आदमी की बात करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ‘आप’ ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। प्रदेश के निकाय चुनाव में पार्टी हाउस टैक्स आधा, मोहल्ला क्लीनिक मोहल्ला स्वराज के वादे को पूरा करेगी।
विज्ञापन
निगम के भ्रष्टाचार पर झाड़ू चलाने के लिए झाड़ू वाले को वोट देने की अपील की। उन्होंने मेयर पद के उम्मीदवार डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा व सभी पार्षद उम्मीदवारों को जिताने की जनता से अपील की। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह व सर्वेश कुमार वर्मा ने बुके भेंट कर संजय सिंह का स्वागत किया।
सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिला संयोजक गंगा बक्स सिंह व संचालन प्रदेश प्रवक्ता ने किया। सभा में प्रमुख रूप से पार्टी नगर पंचायत बीकापुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नोमान अहमद, राजन सरदार रंजीत सिंह, डॉ. सीपी मौलाना कमरुद्दीन, अब्दुल कारी, मौलाना अब्दुल हसन साहब आदि मौजूद थे।