फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   political panchayat by election

पंचायत उपचुनाव : जांच में सभी पर्चे वैध, वापसी आज

Thu, 24 Aug 2023 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
political panchayat by election
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच मे सभी पर्चे वैध पाए गए। नामांकन वापसी 24 अगस्त को होगी। जिले में प्रधान पद के तीन पदों के लिए चुनाव मैदान में कुल 15 प्रत्याशी हैं। इसी के साथ 27 ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


जिले के मया बाजार ब्लाक की दो और रुदौली ब्लाक की एक ग्राम पंचायत के रिक्त प्रधान पद के साथ ही नौ ब्लाकों की 29 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उप चुनाव कराए जा रहे हैं। मया ब्लाक के ग्राम पंचायत कनकपुर और बेलवारी खान के प्रधान पद के लिए पांच-पाच और रुदौली के बारी ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए भी पांच लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही रिक्त 29 ग्राम पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष 27 पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच में सभी के पर्चे वैध पाए गए। ग्राम पंचायत सदस्य पद के दो पद फिर भी रिक्त रह गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed