फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   polio

अचानक अपंग हुआ बच्चा, पोलियो की संभावना से हडक़ंप

Sat, 14 Dec 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
polio
मवई। देश को पांच साल पहले ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन रुदौली तहसील के सीएचसी मवई क्षेत्र में पांच साल के एक बच्चे को उसके परिवारीजन ने 22 दिन पूर्व से अपंगता से ग्रस्त बता दिया।
विज्ञापन

परिवारीजन द्वारा बच्चे को प्रथम दृष्टया पोलियो का मरीज बताए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि अभी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही रोग व उसका कारण तय हो पाएगा।
विज्ञापन

मामला सीएचसी मवई के सिपहिया गांव का है। गांव के राकेश कुमार का पुत्र धर्मेंद्र (5) दोनों पैरों से अपंगता का शिकार हो गया है। राकेश के अनुसार धर्मेंद्र जन्म के समय ठीक था, अब पांच साल का है। बताया कि 22 दिन पूर्व अचानक उसे बुखार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गले के पास गिल्टियां निकलीं। जिसके बाद वह कमर के पास से दोनो पैरों से अपंग हो गया। बताया कि धर्मेंद्र को हर बार पोलियो ड्रॉप पिलाया गया है। शनिवार को परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी रुदौली पहुंचे। जहां डॉ. पीके गुप्त ने बच्चे का उपचार किया।
वहीं डॉ. पीके गुप्ता का मानना है भारत पोलियो मुक्त हो चुका है। बच्चे की रीढ़ की हड्डी में कोई समस्या है। इसी वजह से अपंगता हो सकती है। पोलियो है या नहीं, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
सीएचसी रुदौली के अधीक्षक डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि बच्चे के पैरों में जो लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उस लिहाज से जांच का विषय जरूर है। बच्चे में पोलियो है या नहीं, इसकी पुष्टि स्टूल (मल) जांच से तय हो सकेगी।

24 घंटे के अंतराल पर दो सैंपल कलेक्ट करने के बाद उसे कोल्ड चैन सिस्टम से लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के लैब में भेजा गया है। सीएमओ डॉ. सीबी द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये पोलियो का लक्षण नहीं लग रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर रोग का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed