फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police raid

Ayodhya News: ग्राम मड़ना माझा में धधकती मिली 37 शराब की भट्ठियां

Sat, 31 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
police raid
पूरा बाजार (अयोध्या)। महाराजगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के लिए बदनाम मड़ना माझा में अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। आबकारी विभाग सिर्फ कागजों में छापा मारकर अपने कर्तव्य को पूरा कर रहा है। जबकि पुलिस बल भी कार्रवाई करती है, लेकिन न तो आरोपी पकड़ में आते हैं और न ही अवैध शराब बरामद होती है। शुक्रवार को एक बार फिर सीओ सदर डॉ. राजेश तिवारी के नेतृत्व में थाना महाराजगंज व गोसाईगंज थाने की संयुक्त टीम ने यहां छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान अवैध शराब बनाने वाले पुलिस को देखकर शराब लेकर फरार हो गए। सीओ ने जब वहां जांच की तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। मौके पर तकरीबन 37 भट्ठियां धधकती नजर आईं, जबकि नहर किनारे सैकड़ों गड्ढों में दबी लहन मिली। लगभग ढाई बजे शुरू हुई पुलिस की यह कार्रवाई शाम सात बजे तक चलती रही। इस दौरान 150 क्विंटल लहन निकालकर उसे नष्ट कराया गया, जबकि सभी भट्ठियां तोड़ी गईं।
विज्ञापन

सीओ सदर ने बताया कि गांव में दो दर्जन परिवारों के इस धंधे में लिप्त होने की जानकारी मिली है, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही ये गिरफ्तार होंगे। बताया कि उन्होंने इस गांव में अवैध शराब का धंधा पूरी तरह से खत्म करने की शपथ ली है, इसके लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने बताया कि अवैध कच्ची शराब निर्माण होने से युवा पीढ़ी नशे की लत लग जाने से बर्बाद हो रहे हैं। अवैध शराब का धंधा बंद करा कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण भी पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed