{"_id":"63e54461f78cff5c2603f5f3","slug":"police-pasted-notices-on-six-houses-built-illegally-faizabad-news-c-13-1-82345-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: अवैध रूप से बने छह आवासों पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: अवैध रूप से बने छह आवासों पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
Fri, 10 Feb 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल परिसर में अवैध रूप से मकान बनाकर वर्षों से काबिज छह लोगों को जगह खाली करने के लिए सीएमएस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सभी मकानों पर नोटिस चस्पा करके निर्धारित समयावधि में खाली करने के लिए निर्देशित किया है। जिला अस्पताल प्रशासन की इस कार्रवाई से मकानों में निवास करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है और विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं।
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के पीछे विद्युत उपकेंद्र है। यहीं से अस्पताल में विद्युत आपूर्ति होती है। इसके बगल छोटे-छोटे झोपड़ीनुमा मकान बनाकर कुछ लोग काफी समय से निवास कर रहे हैं।
जिला अस्पताल प्रशासन ने उक्त जगह को खाली कराने की कवायद प्रारंभ की और बुधवार को सभी लोगों से संपर्क करके सीएमएस ने जगह खाली करने की बात कही। सभी ने इसे नकारा तो सीएमएस ने सख्त रुख अपनाया।
विज्ञापन
पुलिस बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंची और सभी छह मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जारी इस नोटिस में लिखा है कि यह भवन निर्माण चिकित्सालय के अनुमति के बिना हुआ है।
इसके बगल 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन बना हुआ है। किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। एक सप्ताह के भीतर जगह खाली न करने पर विधिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन की वजह से उक्त जगह को खाली कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए कार्रवाई की गई है।