फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police

पीआरवी को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी गंभीर

Mon, 13 Dec 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
police
पटरंगा (अयोध्या)। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर मवई थाना क्षेत्र के महराज तालगांव के पास डायल 112 की पीआरवी 929 को शनिवार की रात एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। वाहन अनियंत्रित होकर नीचे जाकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में पीआरवी सवार तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की देररात को पटरंगा थाना की पीआरवी 929 लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थीं। मवई थाना क्षेत्र के महराज तालगांव के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने पीआरवी वाहन को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर नीचे एक भारी पेड़ से टकरा गया और उसके परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी इंदल यादव, आरक्षी शुभम मिश्रा व चालक होमगार्ड अरविंद पांडेय फंस गए। ग्रामीणों ने पहुंच कर सूचना हाइवे पुलिस व एंबुलेंस को दिया।
विज्ञापन

सभी को किसी प्रकार निकाल कर बाहर किया। हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने एंबुलेंस से सीएचसी मवई भेजवाया, जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल शुभम मिश्रा व हेड कांस्टेबल इंदल यादव को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि हादसा करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed