{"_id":"5e1761038ebc3e87e021b1ce","slug":"police-faizabad-news-lko5021888148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के दरवाजे व सीट के नीचे छिपाकर ले जा रही अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के दरवाजे व सीट के नीचे छिपाकर ले जा रही अवैध शराब पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 115 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब समेत दो अंतरराज्यीय तस्कर को पकड़ने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने थाना रौनाही के क्षेत्र के मगलसी के पास रिट्ज गाड़ी की तलाशी के दौरान 240 शीशी बरामद की है। पुलिस को गाड़ी के अंदर दो अलग-अलग प्रदेशों की नंबर प्लेटें भी मिलीं है। पुुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर केस दर्ज कर लिया है।
एसपी ग्रामीण एसपी सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया है कि हरियाणा से बिहार अंग्रेजी शराब की तस्करी का कार्य काफी दिन से चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर गठित टीम ने मगलसी के पास अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया है कि बुधवार को सोहावल चौराहा के पास मारुति सुजुकी रिट्ज लखनऊ के नंबर की आती दिखाई दी।
मुखबिर की सूचना के आधार पर गाड़ी को रुकवा कर पूछताछ तो चालक ने अपना नाम सतीश कुमार बताया। गाड़ी की तलाशी में पाया गया कि वाहन की तलाशी से पिछली सीट में बैठने व पीठ लगाने तथा दोनो गेट में जगह बनाकर शराब की शीशियां रखी हुई थी।
विज्ञापन
गाड़ी के अंदर दो अदद नंबर प्लेट अगल-अलग राज्यों की मिली है। एसपी ग्रामीण एसपी सिंह के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सतीश कुमार निवासी लड़ायन थाना साल्हावास जनपद झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है। अभियुक्त के पास से कुल 240 शीशी में कुल 115.5 ली. अवैध अंग्रेजी प्रतिबंधित शराब बरामद हुई है।