{"_id":"5dc854778ebc3e5b1562a858","slug":"police-faizabad-news-lko4915333116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर पर सुरक्षा बल सतर्क, तलाशी चेकिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर पर सुरक्षा बल सतर्क, तलाशी चेकिंग जारी
विज्ञापन
खोली गई बैरिकेडिंग व तैनात सुरक्षा बल।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के दूसरे दिन भी अयोध्या में सुरक्षा घेरा सख्त रहा। अयोध्या के सभी प्रवेश द्वार पर लगे बैरिकेडिंग गिरे रहे, हालांकि स्थानीय लोगों को आईडी दिखाने पर जाने दिया गया।
वहीं बाहरी लोगों को सघन तलाशी व आईडी वेरिफिकेशन के बाद ही प्रवेश दिया गया। श्रीरामजन्मभूमि जाने वाले सभी मार्ग समेत अयोध्या की गलियों में लगी बैरिकेडिंग दूसरे दिन भी लगी रही, यहां पर सुरक्षा बल सतर्क दिखे। वहीं, अयोध्या-फैजाबाद समेत ग्रामीण इलाकों में दूसरे दिन भी सुरक्षा बल रूट मार्च करते रहे।
शनिवार को अयोध्या विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दूसरे दिन रविवार को अयोध्या शांत दिखी। सुबह रोज की भांति कल्पवासी व श्रद्धालु सरयू स्नान कर मठ मंदिरों में पूजन अर्चन करते दिखे।
विज्ञापन
दुकानें खुली रहीं और शहर का जनजीवन सामान्य दिखा। सुरक्षा इंतजाम व प्रतिबंध जारी रहा। अयोध्या के मुख्य प्रवेश द्वार जालपा देवी चौराहे, टेढ़ी बाजार, श्रीराम अस्पताल, बंधा तिराहा नयाघाट समेत हाईवे से अयोध्या प्रवेश मार्गों पर अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस बल मुस्तैद था।
हालांकि अयोध्या में प्रवेश पर रोक नहीं लगाई गई थी, लोगों व वाहनों की तलाशी व आईडी चेक कर ही प्रवेश दिया जाता रहा।