{"_id":"5dc2ffa28ebc3e5af25f848b","slug":"police-alert-faizabad-news-lko4908131193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी अभियोजन के कंधों पर सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी अभियोजन के कंधों पर सुरक्षा का जिम्मा
विज्ञापन
अधिकारियों से वार्ता करते एडीजी आशुतोष पांडेय।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या विवाद को लेकर आने वाले फैसले को लेकर चल रही सुरक्षा तैयारियों का बुधवार को एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडे ने जायजा लिया।
माना जा रहा है कि अयोध्या सुरक्षा की व्यवस्था की कमान अब वो ही संभालेंगे। ध्यान रहे कि बीते वर्ष विहिप के धर्मसभा व शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे के अयोध्या आगमन के दौरान उन्होंने ही अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था का ताना बाना बुना था। एडीजी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक कर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली।
सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अयोध्या की सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान मौजूद आईजी संजीव गुप्ता, एसएसपी आशीष तिवारी ने उन्हें अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी।
इस दौरान फोर्स की उपलब्धता, सौहार्द बनाने के लिए किए प्रयास, अयोध्या के विवादित परिसर की सुरक्षा के साथ-साथ मठ-मंदिरों व मस्जिदों की सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया। बैठक में एडीजी ने स्थानीय लोगों को परेशानी न हो, इसको लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक के बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, हमारी पूरी कोशिश है कि सक कुछ सामान्य रहे। पुलिस लोगों के अंदर सुरक्षा की भावना का एहसास करा रही है। बैठक में एसपी सिटी विजयपाल सिंह, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह समेत सर्किल के सीओ व सीआरपीएफ, पीएसी व आरएएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।