फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PM Modi can come to give gifts worth crores in Deepotsav

दीपोत्सव में करोड़ों की सौगात देने आ सकते हैं पीएम मोदी

Thu, 09 Sep 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
PM Modi can come to give gifts worth crores in Deepotsav
ज्ञानी गुरूजीत सिंह, मुख्य ग्रंथी गुरूद्वारा ब्रह्मकुंड - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। इस बार का दीपोत्सव रामनगरी के लिए खास होने जा रहा है। इसमें राममंदिर निर्माण की खुशी तो झलकेगी ही साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। प्रशासनिक हलके में भी माना जा रहा है कि राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री के हाथों प्रस्तावित हजारों करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का कार्य दीपोत्सव में हो सकता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपोत्सव में शामिल होने की संभावना से अयोध्या में खुशी की लहर है। संत समाज ने भी मोदी से दीपोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है। वहीं, इस बार तमाम राजनीतिक एवं फिल्मी हस्तियां भी दीपोत्सव में शामिल होकर भव्यता बढ़ाएंगी तो 7.50 लाख दीप जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज किया था। तब से हर साल दीपोत्सव की भव्यता बढ़ती गई। अब योगी सरकार के पांच साल पूरे होने जा रहे हैं, अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव को अलौकिक व ऐतिहासिक बनाने पर मंथन हो रहा है। साथ ही राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी भी दीपोत्सव के जरिए बयां हो, कुछ ऐसी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को लेकर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं। पिछली बार नरेंद्र मोदी 05 अगस्त 2020 को राममंदिर के निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए अयोध्या आए थे। तब भी यह अटकलें थी वे अयोध्या को हजारों करोड़ की सौगात दे सकते हैं, लेकिन उनकी वह यात्रा पूरी तरह से धार्मिक रही।
अब यदि दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आते हैं तो रामनगरी को करोड़ों की योजनाओं की सौगात मिलनी तय है। पीएम के आगमन को लेकर अभी कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, फिर भी जिस तरह भूमिपूजन में अयोध्या सजी-धजी थी कुछ उसी तरह एक बार फिर से रामनगरी में त्रेतायुग को जीवंत करने की तैयारी चल रही है।
इस बार दीपोत्सव का मंच सजाने की जिम्मेदारी वॉलीबुड की हस्तियों ने मांगी है। बाहुबली फिल्म की तरह ही त्रेतायुग की थीम पर दीपोत्सव का मंच सजाया जा सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि कई बड़ी फिल्मी हस्तियां भी इस दीपोत्सव में अयोध्या की भव्यता का आनंद लेने आ सकती हैं।
दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए विभिन्न देशों की रामलीला मंचन का भी खाका खींचा जा रहा है, तो विश्व स्तर के मेहमानों को भी दीपोत्सव में आमंत्रित किए जाने की तैयारी है। वहीं 7.50 लाख दीप जलाकर अयोध्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की योजना में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी यदि दीपोत्सव में आते हैं तो अयोध्या को कई बड़ी योजनाओं की सौगात मिल सकती है।
दीपोत्सव में सरयू में रामायण कूंज का संचालन तय माना जा रहा है। साथ ही गुप्तारघाट से नयाघाट तक 10 किमी. लंबे बैराज निर्माण की भी घोषणा तय है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय श्रीराम एयरपोर्ट का शिलान्यास भी होना निश्चित है। इसके अलावा अयोध्या को विश्व को सबसे सुंदर नगरी बनाने के साथ-साथ वैश्विक पर्यटन के प्रधान केंद्र के रूप में विकसित करने को लेकर भी तमाम कई योजनाओं की सौगात मिल सकती है।
संतों ने कहा, पीएम के आने से बढ़ेगा अयोध्या का गौरव
योगी सरकार ने 2017 से दीपोत्सव के जरिए रामनगरी के गौरव की पुर्नस्थापना की जो मुहिम छेड़ी थी वह आज शीर्ष पर पहुंच चुकी है। दीपोत्सव पर अब पूरे विश्व की निगाहें लगी रहती हैं। यह सिर्फ और सिर्फ केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की ही देन है। हम सभी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री अयोध्या आकर इस दीपोत्सव का पहला दीप प्रज्वलित करें। -महंत कमलनयन दास
अयोध्या अब उत्कर्ष की ओर है। इस उत्कर्ष के केंद्र में सिर्फ और सिर्फ राममंदिर का निर्माण है। दीपोत्सव ने अयोध्या की धार्मिक विरासत को पुष्ट किया था तो राममंदिर निर्माण शुरू होने से यह विरासत अब पूरे शानो-शौकत से दुनिया के सामने प्रकट हो रही है। पीएम मोदी दीपोत्सव में आएं यह हम सभी की इच्छा है।-ज.गु.रामदिनेशाचार्य
दीपोत्सव का आयोजन शुरू होने से न सिर्फ अयोध्या की भव्यता लौटी है, बल्कि वैश्विक पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। दीपोत्सव की गूंज अब पूरे देश-दुनिया में छा रही है। इस बार का दीपोत्सव इसलिए भी आनंददायक होगा क्योंकि भव्य राममंदिर जो आकार ले रहा है। हम सबकी पीएम मोदी से अपील है कि वह दीपोत्सव में आकर इस गौरव यात्रा को नया आयाम प्रदान करें।- महंत वैदेही बल्लभ शरण

अयोध्या के जिस स्वरूप की कल्पना पुराणों, शास्त्रों में की गई है। वह स्वरूप यदि अब मूर्त रूप ले रहा है तो इसकी कमान पीएम मोदी व सीएम योगी ने संभाल रखी है। दीपोत्सव से शुरू हुआ रामनगरी के वैभव का उत्थान मंदिर निर्माण के साथ ही फलक पर पहुंच चुका है। अयोध्या में अब उत्सव जैसा माहौल है। हम पीएम के अयोध्या में स्वागत को बेसब्र हैं।- ज्ञानी गुरूजीत सिंह, मुख्य ग्रंथी गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड

महंत वैदेही बल्लभ शरण

महंत वैदेही बल्लभ शरण- फोटो : FAIZABAD

महंत कमलनयन दास

महंत कमलनयन दास- फोटो : FAIZABAD

ज.गु.रामदिनेशाचार्य

ज.गु.रामदिनेशाचार्य- फोटो : FAIZABAD

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-दीपोत्सव की फाइल फोटो

अयोध्या-दीपोत्सव की फाइल फोटो- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed