{"_id":"5f2048048ebc3e637f2bbc78","slug":"pm-in-ayodhya-faizabad-news-lko53284983","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर मंथन, एडीजी ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर मंथन, एडीजी ने की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीरामजन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक लगातार मंथन किया जा रहा है। इसको लेकर प्रतिदिन बैठकों का दौर जारी है, इसमें सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर उसकी कमियों को दुरुस्त करने के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे शहर में सीसीटीवी का जाल बिछाने, साथ ही आधा दर्जन ड्रोन कैमरा के साथ पूरे अयोध्या क्षेत्र पर निगरानी रखने की तैयारी है।
देश की करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में सैकड़ों वर्ष की प्रतीक्षा के बाद शुरू होने जा रहे मंदिर निर्माण का शुभारंभ करने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आ रहे हैं।
विज्ञापन
वह 5 अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में स्थित गर्भ ग्रह में भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा को लेकर खाका खींचा जा रहा है। इसके लिए रोजाना बैठकों का दौर जारी है, इन बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के के उच्च अधिकारी सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं।
इसमें जरा सी भी कमी होने की गुंजाइश पर उसे दूर करने के उपाय भी बता रहे हैं। बैठकों में प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने के स्थल साकेत महाविद्यालय से लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल तक किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों को लेकर लगातार मंथन किया जा रहा है।
मंगलवार को एडीजी सुरक्षा वीके सिंह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने साकेत महाविद्यालय पर बनाए जा रहे हैलीपैड स्थल का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद वह रामजन्मभूमि परिसर भी गए, वहां की तैयारियों को भी परखा। एडीजी सुरक्षा ने पुलिस लाइन में आईजी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली।
अयोध्या में बिछेगा सीसीटीवी का जाल, आधा दर्जन ड्रोन से होगी निगहबानी
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर साकेत महाविद्यालय से लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ मुख्य मार्ग, नयाघाट बंधा तिराहा, हनुमानगढ़ी परिसर के साथ-साथ पूरे शहर में सीसीटीवी का जाल बिछाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अयोध्या में पहले से करीब 12 स्थानों पर सीसीटीवी लगे हुए हैं, प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर इतने ही और स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की योजना है। वही जिला प्रशासन ने ड्रोन कैमरा की माध्यम से निगरानी रखने की तैयारी की है, इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जिसमें कम से कम 6 ड्रोन व इसको चलाने वाली ट्रेंड प्रशिक्षक मांगे गए हैं।