फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pilgrims croud in ayodhya

रामनगरी की आध्यात्मिक परिधि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

Mon, 04 Nov 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
pilgrims croud in ayodhya
अयोध्या। अयोध्या का माहौल बेहद खुशनुमा और भक्ति से ओतप्रोत है। मठ-मंदिर से लेकर गलियां-सड़कें भक्तों से फट गई हैं। रामनगरी की चौदह कोसी आध्यात्मिक परिधि पर सोमवार शाम से ही भक्ति-आस्था और उल्लास का जबरदस्त उफान है।
विज्ञापन

न कहीं सुप्रीमकोर्ट के फैसले के मद्देनजर फैलाई जा रही तमाम अफवाहों का असर है, न सुरक्षा को लेकर भारी फोर्स की तैनाती के साथ शहर से देहात तक बने बंकरों का कोई खौफ है। लाखों पुरूष-महिला व बच्चों का रेला भगवान राम की भक्ति से भावविभोर हो, अपने-अपने पड़ाव पर भोर के मुहूर्त का इंतजार कर रहा है, ताकि 42 किसी की परिक्रमा नंगे पांव कर अपनी मनोकामना पूरी कर सके।
विज्ञापन

कार्तिक परिक्रमा मेला का आगाज मंगलवार भोर में 6 बजकर 5 मिनट पर तय मुहूर्त में 14 कोसी परिक्रमा पथ पर भक्तों के उतरने के साथ होगा। मेले का समापन कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद 12 नवंबर को होगा। 14 कोसी परिक्रमा का समापन छह नवंबर को सुबह 7 बजाकर 49 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि 7 नवंबर को सुबह 9 बजकर 47 मिनट से 8 नवंबर दोपहर 11 बजकर 56 तक पंचकोसी परिक्रमा का मुहूर्त है। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 11 नवंबर को शाम 5 बजकर 34 मिनट से 12 नवंबर को शाम 6 बजकर 42 मिनट तक है। इसके बाद यहां उमड़ने वाले लाखों भक्तों की सकुशल घर वापसी प्रशासन के लिए चुनौती होती है।
तैयारी के बीच प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों को एक ही चिंता है कि कहीं इस मेले के बीच में सुप्रीम कोर्ट का फैसला न आ जाए। ऐसा हुआ तो कानून-व्यवस्था के मद्देनजर भीड़ को संभालना बड़ी चुनौती होगी। परिक्रमा के मद्देनजर नगरी में सोमवार सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई।
सरयू के स्नान घाटों से लेकर प्रमुख मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीकालेराम, हनुमत निवास, श्रीमणिराम दास की छावनी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। नयाघाट, उदया चौराहा, दर्शननगर, भीखापुर, देवकाली, जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी, मोदहा, सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर, सआदतगंज, अफीम कोठी आदि स्थानों से श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति की रौ में परिक्रमा की तैयारी की है।
जगह-जगह रात्रि विश्राम व भोजन की तैयारी भक्त कर रहे हैं। उधर, परिक्रमा के दौरान स्वयं सेवी संस्थाओं ने सेवा करने के लिए जगह-जगह कैंप लगाने की व्यवस्था कर ली है। भीड़ से कारोबारी उत्साहित नजर आए। फूलमाला, प्रसाद, भोजन सामग्री समेत अन्य सामानों की बिक्री बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन की तैयारियों के दावे के बीच परिक्रमा की पूर्व संध्या पर परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य चलता रहा।
जगह-जगह टूटी सड़कें, नुकीली गिट्यिां नंगे पांव भक्तों के पांव भक्तों का इम्तिहान लेंगी। हालांकि देर शाम मेला प्रशासन ने मार्ग पर जगह-जगह बालू का छिड़काव भी कराया है। जनौरा, हलकारा का पुरवा सहित गुप्तारघाट से अयोध्या के बीच ऐसे कई स्थल हैं, जहां व्यवस्थाएं अब भी नाकाफी है।
मजिस्ट्रेटों व फोर्स के अफसर से लेकर जवान तक को श्रद्धालुओं के साथ हमदर्द बनकर कार्य करने की ब्रीफिंग दी गई है। परिक्रमा मार्ग पर चिकित्सीय, पेयजल, प्रशासन आदि सभी इंतजाम पर्याप्त मात्रा में है। तमाम सामाजिक-राजनीतिक संगठन भक्तों के लिए लंगर आदि के इंतजाम भी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला तो रोका नहीं जा सकता, इसीलिए हर परिस्थिति से निबटने के लिए शासन-प्रशासन सतर्क है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी
परिक्रमा समाप्ति तक प्रतिबंधित होगा यातायात
कार्तिक पूर्णिमा मेला के दौरान पड़ने वाले 14 कोसी परिक्रमा के मद्देनजर भक्तों को लेकर आने वाले बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश सोमवार को रोक दिया गया है। मंगलवार को शहर में सभी तरह के वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। मेला अधिकारी एडीएम सिटी वैभव शर्मा व एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि गैर जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनवाए गए हैं। हाईवे खुला रहेगा, गोरखपुर से अयोध्या होकर बाराबंकी या लखनऊ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन हाइवे से होकर गंतव्य तक जाएंगे।
नया घाट पर अस्पताल व 17 चिकित्सा शिविर बने
कार्तिक मेला क्षेत्र में सफाई और स्वास्थ्य का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है। मेला प्रभारी डॉ एके सिंह ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा के दौरान 17 स्थानों कंट्रोल रूम नयाघाट, नागेश्वरनाथ, हनुमानबाग, मौनी बाबा, हलकारा का पुरवा, दर्शननगर, आचारी का सगरा, नाका हनुमानगढ़ी, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, अफीम कोठी, चक्रतीर्थ, झुनकीघाट, कच्चाघाट, पक्काघाट, ऋणमोचनघाट पर चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं।
नयाघाट पर आठ बेड का एक अस्थायी चिकित्सालय भी स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर कुल 11 एंबुलेंस लगाई गई है। क्षेत्र में कुल 10 जगहों पर अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं। मेला क्षेत्र को सफाई के लिए पांच सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों की निगरानी के लिए एक-एक सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। अन्य जिलों से भी चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा पर दो दिन रहेगा अवकाश
अयोध्या। जिलाधिकारी ने 5 नवंबर को चौदह कोसी परिक्रमा व 7 नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। बताया कि पहले ये अवकाश 6 नवंबर व 8 नवंबर को था, जिसे निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed