{"_id":"632f525d9ba9f31bf40f82ce","slug":"phd-interview-from-26-september-faizabad-news-lko64993186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी के तृतीय चरण का साक्षात्कार 26 से 30 सितंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी के तृतीय चरण का साक्षात्कार 26 से 30 सितंबर तक
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में विभिन्न विषयों के क्वालीफाई छात्र-छात्राओं के तृतीय चरण का साक्षात्कार 26 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। पीएचडी प्रवेश समन्वयक प्रो. फारुक जमाल ने पीएचडी साक्षात्कार समय सारणी जारी की।
विश्वविद्यालय में 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से विधि विषय के सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार श्रीराम सिंह शलभ भवन में होगा। 27 सितंबर को संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षा विषय का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसी दिन परिसर के प्रचेता भवन में शारीरिक शिक्षा विषय का साक्षात्कार होगा। 28 सितंबर को श्रीराम शलभ भवन में शिक्षा, जियोग्राफी व संबद्ध महाविद्यालयों के शारीरिक शिक्षा विषय का साक्षात्कार सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटल सेंटर में होगा।
29 सितंबर को संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षा व जियोग्राफी विषय का साक्षात्कार शलभ भवन व परिसर के शिक्षा विषय का साक्षात्कार शिक्षा विभाग में होगा। 30 सितंबर को श्रीराम शलभ भवन में जियोग्राफी व इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विषय का साक्षात्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रो. फारूक जमाल ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के क्वालीफाई छात्र-छात्राओं के तृतीय चरण का साक्षात्कार 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। नेट, जेआरएफ व पार्ट टाइम पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा में छात्र-छात्राओं को छूट प्रदान की गई थी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के अर्ह छात्र-छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दी गई है।