{"_id":"58e3d2764f1c1bdc315b50df","slug":"people-will-celebrate-birthday-of-sri-ram","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म उत्सव के रंग में डूबी रामनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म उत्सव के रंग में डूबी रामनगरी
amar ujala
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र रामनवमी को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव का दृश्य अयोध्या में सजीव हो उठा है। रामनवमी की पूर्व संध्या से ही नगरी श्रीराम के जन्म को लेकर उत्सव के रंग में डूब गई है। पर्व पर आराध्य के दर्शन-पूजन के लिए देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई है।
आतंकी खतरे के मद्देनजर मेले में सुरक्षा सख्त करने के साथ सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस व प्रशासन के अफसर मेला क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं की मानीटरिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। भीड़ के मद्देनजर मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहनों के साथ दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
28 मार्च से शुरू हुआ चैत्र रामनवमी मेला चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को पूरे शबाब पर पहुंच गया है। मेले का मुख्य पर्व रामनवमी (श्रीराम जन्मोत्सव) पर्व को मनाने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का रेला नगरी के मठ-मंदिरों में उमड़ने लगा।
विज्ञापन
सरयू के स्नान घाटों के साथ ही नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि समेत प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध रहे। मंदिरों में आयोजित हो रहे धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखलाएं पूरे रौ में रहीं।
शाम होते-होते समूचा मेला क्षेत्र कथा-प्रवचन व श्रीराम की स्तुतियों से गुंजायमान होने लगा है। मठ-मंदिरों में बधाई व शास्त्रीय संगीत की अविरल धारा बह रही है। प्रसिद्ध कनक भवन मंदिर में बधाई व शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम व सरयू तट स्थित प्रसिद्ध श्रीकालेराम मंदिर में सांवत्सरिक महोत्सव के तहत आयोजित शास्त्रीय व धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।