फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   People suffering from jam in Ayodhya

रामनगरी में जाम से जूझ रहे लोग

Mon, 04 Mar 2019 01:15 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Mon, 04 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
People suffering from jam in Ayodhya
अयोध्या में जाम से जूझते लोग। - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी जाम से जूझ रही है। जगह-जगह सड़कें खोदी गई हैं, जिसके चलते कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। जिसका आलम यह है कि मुख्य मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। 4 मार्च को महाशिवरात्रि, रंगोत्सव से लेकर रामनवमी पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर्व पर भी रामनगरी में आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। ऐसे में जगह-जगह खोदी गईं सड़कें समस्या का सबब बन गई हैं। श्रीराम अस्पताल से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग सहित तुलसी स्मारक भवन से तपस्वी छावनी जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिसके चलते मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या बन गई है। रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली तीर्थ यात्री बसें अब मुख्यमार्ग से होकर जा रही हैं। जिसके चलते वाहनों का लंबा काफिला लग रहा है। श्रीरामअस्पताल से लेकर डाकखाना तक लोग जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण के नाम पर रास्ता बंद किया गया है तो तपस्वी छावनी मार्ग पर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed