{"_id":"645e8971304e9373530da954","slug":"pcs-preliminary-exam-faizabad-news-c-13-1-231532-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 30 केंद्रों पर कल होगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 30 केंद्रों पर कल होगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा
Sat, 13 May 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 13 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कड़ी सुरक्षा के बीच सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार 14 मई को जिले के 30 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें कुल 13,837 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार ने दी। वह शुक्रवार को परीक्षा तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि 14 मई को यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 से 11 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को 14 मई को परीक्षा के नोडल अधिकारी और आयोग के प्रतिनिधि की मौजूदगी में दोनों पाली में होने वाली परीक्षा से संबंधित सामग्री मुहैया कराई जाएगी। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट 14 मई को परीक्षा के एक घंटे पूर्व अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे। बैठक में एसपी सिटी मधुबन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेश कुमार वर्मा सहित सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।