फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pawan pandey ternminatede from minister post In the past

पहले मंत्री पद से बर्खास्त हो चुके हैं तेज नारायण

Thu, 27 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
pawan pandey ternminatede from minister post In the past
सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मायूस बैठे मंत्री तेज नारायण पांडेय - फोटो : अमर उजाला
मंत्री पवन पांडेय को पहले भी मनोरंजन कर राज्यमंत्री रहते 2014 में बर्खास्त किया गया था। तब उन पर आरोप था कि 12 जून 2014 को खनन में पकड़े गए अपने विस क्षेत्र अध्यक्ष अशोक वर्मा व समर्थकों को बचाने के लिए आईपीएस प्रताप गोपेंद्र यादव से भिड़ गए थे।
विज्ञापन


सार्वजनिक तौर पर निपटने व हटाने का बयान दिए। मामले में आईपीएस एसोसिएशन की ओर कड़ा रुख अपनाने के बाद सीएम ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। इधर, पार्टी से निकाले जाने के बाद पवन के घर पर बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


बाद में वे 11 बजे सपा के जिला कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब हुए। मुलायम, अखिलेश, सपा, साइकिल जिंदाबाद के नारे से अपनी बात शुरू की। पार्टी के दो फाड़ होने पर किसके साथ रहेंगे? किसके साथ चुनाव लड़ेंगे? और दूसरे दल में जाने के सवालों पर कहा कि वह दलबदलू नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पार्टी दो फाड़ भी नहीं होने जा रही है। 2017 के चुनाव में वह नहीं उतरते हैं तो भी साल 2012 से ज्यादा पार्टी को जिताने व अखिलेश को सीएम बनाने के लिए कार्य करेंगे। मुलायम सिंह उनके संरक्षक हैं और सीएम उनके नेता। बचपन से आज तक नेताजी का उनके ऊपर हाथ है।


अयोध्या का जितना विकास और निर्माण कार्य हुआ वह नेताजी व मुख्यमंत्री की देन है। उनके दिल दिमाग में हमेशा मुलायम, अखिलेश, पार्टी का झंडा और साइकिल रहती है, इन्हें कोई दिल से नहीं हटा सकता है। चुनाव लड़ना उनके लिए मायने नहीं रखता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed