फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Patna-Indore Express again went through the broken railing

फिर टूटी पटरी से गुजरी पटना-इंदौर एक्सप्रेस

Tue, 22 Nov 2016 11:09 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Patna-Indore Express again went through the broken railing
रात 2.45 के करीब आचार्य नरेंद्र देव नगर के निकट टूटा ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पुखरायां में दो दिन पहले हुए भीषण रेल हादसे के बाद फैजाबाद में रेलवे की फिर एक बड़ी चूक सामने आई है। यहां सोमवार रात पौने तीन बजे पटना-इंदौर एक्सप्रेस के गुजरते समय पटरी टूट गई। कई डिब्बे हिचकोले खाने लगे।
विज्ञापन


गार्ड और चालक की सूचना पर तत्काल रूट की 8 ट्रेनों को जगह-जगह रोक दिया गया। मंगलवार भोर में ट्रैक दुरुस्त होने पर ट्रेनें रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे एडीआरएम ने ट्रैक को काफी पुराना व जर्जर बताते हुए पूरी रेल लाइन बदलने की बात कही है। मामले में इंजीनियरिंग महकमा अलग से जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


फैजाबाद से लेकर अयोध्या तक यार्ड और रूट पर होती दुर्घटनाओं व पटरियों के टूटते रहने के बावजूद इंजीनियरिंग विभाग कोई सबक लेने को तैयार नहीं है। झांसी मंडल के पुखरायां में दो दिन पहले हुए भीषण रेल हादसे के बाद फैजाबाद में रेलवे की फिर बड़ी चूक सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात पौने तीन बजे अप पटना-इंदौर एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजर गई। यह वही ट्रेन थी जो दुर्घटना के बाद बचे डिब्बों को लेकर पटना भेजी गयी थी और 19322 बनकर पटना से इंदौर जा रही थी। अप 19322 राजेंद्र नगर(पटना)-इंदौर ट्रेन सुबह 02:35 बजे के करीब अयोध्या से फैजाबाद के लिए रवाना हुई थी।

रेलवे का कहना है कि आचार्य नरेंद्रदेव नगर(सिटी स्टेशन) और फैजाबाद के बीच रात पौने तीन बजे के करीब गेट संख्या 117-118 के मध्य किमी. संख्या 966/1-2 पर दबाव से पटरी चटक गयी।

पूरी गति से जा रही ट्रेन ट्रैक टूटने पर हिचकोले खाने लगी। चालक व गार्ड ने इसकी सूचना अगले स्टेशन पर दी। इसके पहले ट्रैक फ्रैक्चर की जानकारी आचार्य नरेंद्रदेव नगर के डिस्प्ले बोर्ड पर रेड लाइट जलने पर हुई। 

ड्यूटी पर तैनात स्टेशन उप अधीक्षक एमएन मिश्र ने सूचना दूसरे स्टेशनों के साथ इंजीनियरिंग विभाग को दी। सभी के हाथ-पांव फूल गये। आठ ट्रेनों को अयोध्या, फैजाबाद व आचार्य नरेंद्र देव में रोका गया।


चीफ पीवे नंदन सिंह, साथी पीवे प्रेम कुमार व टीम के साथ रात में ही मौके पर पहुंच गये। सुबह 04:20 बजे के करीब पटरी को क्लैंप से बांधकर जहां-तहां खड़ी ट्रेनों को गुजारे जाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed