फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   park

कोरियाई पार्क में साकार होगी महारानी हौ की समुद्री यात्रा

Sun, 27 Dec 2020 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
park
कोरिया पार्क का प्रस्तावित नक्शा। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। भारत और कोरिया के ऐतिहासिक संबंधों का साक्षी कोरियाई पार्क के विस्तारीकरण का काम अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम ने अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

शेष कार्यों को पूूरा करने के लिए कोरिया से आठ सदस्ययों की इंजीनियरों की टीम अयोध्या पहुंच गई है। टीम ने रविवार से काम भी शुरू कर दिया है। पार्क में गोल्डेन एग के जरिए महारानी हौ की समुद्री यात्रा का दृश्यांकन किया जाएगा। साथ ही किंग पवेलियन में राजा सूरो व क्वीन पवेलियन में महारानी हौ की मूर्ति लगेगी। समुद्री यात्रा के दृश्यांकन में कोरिया के इंजीनियर जुट गए हैं।
विज्ञापन

सरयू तट स्थित क्वीन हौ मेमोरियल पार्क का विस्तारीकरण 21 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। जिसमें करीब 17 करोड़ का काम कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम को करना है जबकि शेेष चार करोड़ में कोरिया सरकार द्वारा विस्तारीकरण के काम को आगे बढ़ाया जाएगा। चूंकि यूपी राजकीय निर्माण निगम की ओर से अपना काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है। इसलिए अपने हिस्से का शेष काम करने कोरिया से आठ सदस्यीय इंजीनियरों की टीम अयोध्या पहुंच चुकी है। यह टीम गोल्डेन एग के जरिए महारानी हौ की समुद्री यात्रा का दृश्यांकन कोरिया कल्चरल में करेगी।
समुद्री यात्रा के दौरान महारानी को रास्ते में प्राप्त हुए गोल्डेन एग को दर्शाने के लिए ग्रेनाइट का एग तैयार किया गया है। समुद्री यात्रा के दृश्यांकन के लिए पार्क में तालाब व फुट ओवरब्रिज भी बन रहा है। यही नहीं किंग व क्वीन पवेलियन का निर्माण भी शुरू हो गया है।
जिसके जरिए महारानी हौ की समुद्र व नदी से कोरिया की यात्रा को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया जाएगा। बताया गया कोरिया के इंजीनियर एक माह में अपना काम पूरा कर लेंगे। फिर दो माह के भीतर पार्क के फिनिशिंग का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। इस तरह मार्च 2021 तक सरयू तट स्थित कोरिया पार्क भारत और कोरिया के संबंधों की गौरव गाथा बयां करता दिखेगा।
कई माध्यमों से दी जाएगी महारानी हौ के बारे में जानकारी
किंग पवेलियन का निर्माण कार्य कोरिया के इंजीनियर करेंगे जबकि क्वीन पवेलियन का निर्माण कार्य यूपी राजकीय निर्माण निगम की ओर से कराया जाएगा। यूपीआरएनएन की ओर से काम कर रहे संस्था सेल्वी ट्रेडर्स के एमडी बलवीर सिंह चौहान ने बताया कि किंग पवेलियन 23 गुणे 23 मीटर के आकार में बनेगा, जिसको कोरिया के इंजीनियर बनाएंगे, यह उत्तर-पूर्व में स्थापित होगी।

जबकि क्वीन पवेलियन का निर्माण हमारे इंजीनियर करेंगे, यह दक्षिण पूर्व में बनाया जाएगा। क्वीन पवेलियन में अयोध्या की राजकुमारी सूरी रत्ना (महारानी हौ) की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। क्वीन पवेलियन षटकोणीय आकार में बनेगा। पार्क में रानी हौ के बारे में जानकारी देने के लिए कई माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा। अवध की वास्तुकला व संस्कृति का प्रस्तुतीकरण व कोरिया के गिम हे सिटी की पहचान भी दर्शायी जाएगी। डिजिटल तरीके से पार्क को भव्यता प्रदान करने का प्रयास है। पाथ-वे, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं भी पार्क में होंगी। साथ ही दोनों देशों के ऐतिहासिक वृक्षों को भी रोपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed