फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pariseman report send to government

शासन को भेजी नगर निगम परिसीमन की रिपोर्ट

Tue, 16 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 16 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
pariseman report send to government
नगर निगम अयोध्या के परिसीमन की रिपोर्ट प्रदेश शासन को भेज दी गई। नगर निगम में 60 वार्ड बनाए गए हैं। अब शासन इसकी जांच पड़ताल करेगा। इसके बाद अनंतिम प्रकाशन के लिए यहां भेजा जाएगा। वार्ड सृजन के बाद प्रशासन नए सिरे से मतदाता सूची पर काम करेगा। 
विज्ञापन


योगी सरकार ने फैजाबाद और अयोध्या को मिलाकर नगर निगम अयोध्या बना दिया। प्रशासक की तैनाती के बाद शासन ने निगम के परिसीमन का निर्देश दिया। निगम की व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद अब तेज हो गई है।
विज्ञापन


रात-दिन में परिसीमन का काम पूरा करके मंगलवार को इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। अब शासन प्रशासन द्वारा किए गए परिसीमन की पड़ताल करेगा। इसके बाद इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार अन्य निकायों के साथ नवसृजित नगर निगम अयोध्या का चुनाव कराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए भी प्रक्रिया तेजी से निपटाई जा रही है। परिसीमन की रिपोर्ट आने के बाद अनंतिम प्रकाशन करके आपत्तियां मांगी जाएगी। इसके बाद अंतिम प्रकाशन होगा। फिर चुनाव की सबसे अहम् मतदाता सूची तैयार किए जाने की प्रक्रिया होने की संभावना है।


जिला प्रशासन में निकाय के नोडल अफसर व अपर जिलाधिकारी नगर विंध्यवासिनी राय ने बताया कि नगर निगम के वार्डों का परिसीमन पूरा करके शासन को भेज दिया गया  है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में 60 वार्ड का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed