फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Parents and two sons died after being hit by a train

ट्रेन की चपेट में आकर माता-पिता व दो बेटों की मौत

Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Parents and two sons died after being hit by a train
मयाबाजार/पूरा बाजार। अयोध्या-वाराणसी रेलखंड पर स्थित एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार माता-पिता व दो बेटों की मौत हो गई। दुर्घटना बिल्हरघाट-अलनाभारी रेलवे स्टेशन के बीच हुई। थाना महाराजगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के माझा रामपुर पुवारी निवासी रामचंद्र निषाद (45) अपनी पत्नी विमला व बेटा गणेश व मिथिलेश के साथ शनिवार सुबह किसी रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहा था। बिल्हरघाट-अलनाभारी रेलवे स्टेशन के बीच दुर्गापुर रमपुरवा गांव स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में मां, पिता व बेटे गणेश (4) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मिथिलेश (7) ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर अलनाभारी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना तुरंत ही जीआरपी व स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि इस मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग से आमतौर पर स्थानीय लोग गुजरते हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है। उक्त स्थान पर अंडरग्राउंड ब्रिज पास है। ट्रैक का दोहरीकरण हो रहा है, जल्द ही आवागमन के लिए अंडर ग्राउंड रेलवे पुल बन जाएगा जिससे दुर्घटना की आशंका समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed