{"_id":"5d1649b28ebc3e3cf257f188","slug":"para-crosses-40-faizabad-news-lko467782388","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 40 के पार, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 40 के पार, मचा हाहाकार
विज्ञापन
अयोध्या में धूप व गर्मी में परेशान राहगीर।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। बीते सप्ताह हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम के तेवर फिर तीखे होने लगे हैं। पिछले दो दिन से पड़ रही बेतहाशा गर्मी में शुक्रवार को और इजाफा हुआ और दोपहर तक तापमान 40 के पार पहुंच गया। अभी मौसम विभाग ने मौसम में खास परिवर्तन की संभावना नहीं जताई है।
शुक्रवार को सुबह से ही उमस दिखी। दोपहर तक दिन का तापमान 41 डिग्री पहुंच गया, इससे आमजन व्याकुल हो उठे। तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवा के थपेड़ों से राहगीर और परेशान हुए। लोग दिन भर पसीने से तर-ब-तर दिखे।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29.5 रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
आर्द्रता अधिकतम 72 व न्यूनतम 43 फीसदी रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना है। अभी गर्मी से अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।