फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pankaj, Srijan and Prachi Arya topped in BSC final year

Ayodhya News: बीएससी अंतिम वर्ष में पंकज, सृजन व प्राची आर्या अव्वल

Fri, 30 Jun 2023 05:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Jun 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Pankaj, Srijan and Prachi Arya topped in BSC final year
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के परिणाम घोषित
विज्ञापन

फोटो 43, 44
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारगंज (अयोध्या)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से संचालित बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कुलसचिव डॉ. पीएस, प्रमाणिक सहित महाविद्यालयों के अधिष्ठाता के साथ ऑनलाइन जुड़कर रिजल्ट की घोषणा की। कुलपति ने अव्वल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आजमगढ़ के कोटवा में संचालित कृषि महाविद्यालय के बीएससी फाइनल वर्ष में कुल 61 बच्चों ने परीक्षा दी थी। सभी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इसमें पंकज कुमार शर्मा प्रथम, सौरभ त्रिपाठी द्वितीय और प्रिया शुक्ला ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित कृषि महाविद्यालय बीएससी अंतिम वर्ष में 120 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इसमें सभी छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। सृजन यादव प्रथम, स्मृति सिंह द्वितीय और अनुराग श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से संचालित उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में कुल 41 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। बीएससी फाइनल में प्राची आर्या प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय और अश्वनी रायकवर को तीसरा स्थान मिला है।

परिणाम की घोषणा के दौरान कुलसचिव डॉ. पीएस प्रमाणिक, कोटवा आजमगढ़ कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डीके सिंह, उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संजय पाठक, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. वेद प्रकाश, कुलपति के सचिव डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. उमेश चंद्रा आदि लोग ऑनलाइन जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed