{"_id":"5ff1ffbb8ebc3e3c8c6efb47","slug":"paddy-is-dumped-at-centers-no-purchase-is-being-made-faizabad-news-lko5579967125","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों पर डंप है धान, नहीं हो रही खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों पर डंप है धान, नहीं हो रही खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंशाहगंज। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के शाहगंज में पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र पर खरीद न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे संपन्न किसान तो मजबूरी में इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कुछ किसान औने-पौने रेट पर धान बेच कर अपना काम चलाने को विवश हैं।
सरकार द्वारा सामान्य धान की कीमत 1868 एवं ए ग्रेड की कीमत 1888 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। केंद्रों पर धान खरीद 10 अक्तूबर, 2020 से 28 फरवरी, 2021 के मध्य होना है। लेकिन शाहगंज क्रय केंद्र पर किसानों का धान डंप है। 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की खरीद की जाती है। चंदीपुर नगाहरा निवासी किसान राजेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, राम अक्षयबर तिवारी, सियाराम ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही क्रय केंद्र पर धान पहुंचाया गया है। अभी तक तौल नहीं हो पाई है। साधन सहकारी समिति शाहगंज के सचिव विरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि गोदाम भर जाने के बाद धान को बाहर रखा दिया गया है। समिति पर 12 सौ कुंतल धान डंप होने से खरीददारी नहीं की जा रही है। ट्रांसपोर्ट से गाड़ी न आने के कारण धान की खरीद में विलंब हो रही है।