Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Paddy buying from today, farmer to faced difficulties on centers due to half preparation

अधूरी तैयारियों के बीच आज से शुरू होगी धान खरीद

Tue, 01 Nov 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Paddy buying from today, farmer to faced difficulties on centers due to half preparation
अयोध्या-धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अधूरी तैयारियों के बीच धान की खरीद मंगलवार एक नवंबर से शुरू होगी। जिले में 120 दिन में 48 क्रय केंद्र के माध्यम से 90 हजार एमटी धान की खरीद का लक्ष्य सौंपा गया है। हालांकि किसान अभी धान की बिक्री के लिए तैयार नहीं हो पाया है। देर से हुई बारिश के कारण मड़ाई का कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए जिले में पांच क्रय एजेंसियों के 48 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर पूरी व्यवस्था के लिए निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। हालांकि अभी व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाई है। कहीं-कहीं बोरे की उपलब्धता नहीं बताई गई। ऐसे में यदि किसान धान लेकर आया तो खरीद कैसे होगी। इसके लिए फिलहाल धान की खरीद पुराने बोरे में किए जाने की व्यवस्था है। यह बोरे ज्यादातर खरीदे एजेंसियों से दिए जाते हैं। एजेंसियों ने बोरे की व्यवस्था अभी पूरी नहीं की है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ एके सिंह का कहना है कि नए बोरे की उपलब्धता है, लेकिन धान की खरीद पुराने बोरे में होती है। एजेंसियां उसे प्रदान करती है। इसकी व्यवस्था हो जाएगी। एजेंसियों और क्रय केंद्र प्रभारियों को कार्यशाला के जरिए खरीद नीति से अवगत करा दिया गया है। खरीद पर नजर रखने के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। अभी किसान धान बेंचने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है। ऐसा मड़ाई देर से शुरू होने के कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले के लिए कुल 90 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य है। यह खरीद एक नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2023 तक चलेगी। अर्थात 120 दिन में 90 हजार एमटी धान की खरीद होगी। प्रतिदिन 750 एमटी धान की खरीद के औसत से खरीद पर यह लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक नवंबर से खरीद शुरू कर दी जाएगी।

वहीं उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार जायसवाल ने धान क्रय केंद्रों बारुन बाजार, मिल्कीपुर, अलीपुर खजुरी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। बारुन प्रतिनिधि के मुताबिक उन्होंने गोदाम में उपलब्ध बोरों की संख्या, इलेक्ट्रानिक तराजू, किसानों के बैठने और धान रखने की व्यवस्था और कार्यालय में इलेक्ट्रानिक उपकरण, रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed