फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Only three trains a day, fight to board

Ayodhya News: दिन में सिर्फ तीन ट्रेनें, चढ़ने के लिए मारामारी

Sat, 16 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 16 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Only three trains a day, fight to board
अयोध्या। दोहरीकरण व अन्य कार्यों की वजह से लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन न के बराबर है। सिर्फ गोरखपुर-अयोध्या-प्रयागराज रेलमार्ग पर ही ट्रेनें चल रही हैं। इनमें इस कदर मारामारी है कि चढ़ना मुश्किल है। शनिवार को दिन में दुर्ग नौतनवा, मनवर संगम, यशवंतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस ही अयोध्या होकर गुजरीं।
विज्ञापन

दुर्ग नौतनवा में यह हाल रहा कि कहीं तिल रखने की जगह नहीं थी। जनरल बोगी में यात्री शौचालय और गेट के पास जमीन पर बैठे नजर आए। आपाधापी के बीच यात्री किसी भी बोगी में चढ़ जा रहे हैं। एसी बोगी में जनरल टिकट वाले यात्री खड़े दिखे। शनिवार को दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 2:38 बजे से 14 मिनट पहले 2:24 बजे अयोध्या जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। प्लेटफार्म पर पहले से ही यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी। ट्रेन भी ठसाठस भरी हुई थी। हाल यह था कि स्लीपर कोच व जनरल बोगियों में गेट तक यात्री खड़े हुए थे। अंदर जाने की जगह भी नहीं थी। जितने यात्री अयोध्या उतरे, उससे कई गुना ज्यादा यात्री ट्रेन में सवार हो गए। आपाधापी के बीच जिसे जिस बोगी में चढ़ने का मौका मिला, वह चढ़ गया। जनरल बोगी का बुरा हाल रहा। इसकी गैलरी, सीटों के बीच में यात्री खड़े थे। स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार चौबे ने बताया कि 18 दिसंबर से कुछ ट्रेनें चलेंगी। जनवरी में कार्य पूर्ण होने के बाद ही रेल यातायात सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन


बताई आपबीती- गैलरी तक में जगह नहीं मिली
गोरखपुर से अयोध्या रिजर्वेशन कराकर आए यात्री विनीत गोयल ने बताया कि मनकापुर तक भीड़ कम थी, लेकिन यहां इतनी ज्यादा भीड़ हो गई कि गैलरी तक भर गई। रिजर्व सीटों पर भी लोग जबरन बैठ गए। बुजुर्ग महिला यात्री निर्मला देवी ने बताया कि ठंड के चलते शीशा बंद था। साथ ही उनकी सीट के सामने इतने लोग खड़े हो गए कि दम घुटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed