फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Only the government of Ram devotees can make Ayodhya a beautiful city

राम भक्तों की सरकार ही बना सकती है अयोध्या को सुंदर नगरी

Fri, 25 Feb 2022 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Only the government of Ram devotees can make Ayodhya a beautiful city
अयोध्या। अयोध्या धाम में बृहस्पतिवार शाम रोड-शो के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। रोड-शो टेढ़ी बाजार से शुरू होकर नयाघाट पर सभा में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश व दुनिया के राम भक्तों व आस्थावानों का सम्मान रखते हुए अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

यह काम राम भक्तों की सरकार कर पाएगी, रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले नहीं कर सकते। राजनीति में तमाम कालनेमि घुस चुके हैं। उन पर विश्वास मत करना।
सीएम बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने अयोध्या के गौरव को लौटाने का काम किया है। 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या इससे वंचित न रहने पाए क्योंकि अब अयोध्या का अवसर आया है। कहा कि मैं पहला मुख्यमंत्री हूं, जो पांच वर्ष में 50 बार अयोध्या आ चुका है। पहले के मुख्यमंत्री अयोध्या आने से घबराते थे, कि कहीं उनके वोट बैंक में सेंध न लग जाए।
सीएम ने कई योजनाएं गिनाते हुए कहा कि विधवा महिलाओं व दिव्यांगजनों को सालाना अब 18 हजार पेंशन दी जाएगी। 10 मार्च के बाद उज्वला योजना के हर लाभार्थी को फ्री में रसोई गैस होली-दिवाली प्राप्त होगी।
कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई के लिए हम 15 हजार दे रहे हैं अब 25 हजार देंगे। गरीब कन्याओं की शादी के लिए एक लाख देने की भी योजना है। आने वाले पांच साल में किसान को फ्री में बिजली दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद अब दो करोड़ नौजवानों को टेबलेट व स्मार्टफोन मिलेगा। संस्कृत महाविद्यालय के छात्र भी संस्कृत पढे़ंगे और टेबलेट से भी जुड़ेंगे। कहा कि फसल का भी नुकसान नहीं होने देंगे।
गोमता की सेवा व सुरक्षा भी करेंगे। इस दौरान मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह, अयोध्या प्रत्याशी वेदप्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अभय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य व छात्रों को आश्वस्त करता हूं विद्यालयों में संस्कृत के योग्य शिक्षकों की नियुक्ति होगी और छात्र के लिए स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था होगी।

जो आश्रम संस्कृत के विद्यालय व महाविद्यालय चलाना चाहेंगे तो उन्हें अनुदान सरकार देगी। बुजुर्ग संतों के लिए, पुरोहित, पुजारियों के लिए पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन का काम भी भाजपा ने प्रारंभ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed