फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Only 21 complains out of 130 solved in samadhan diwas

130 मे से 21 शिकायतों का हो सका निपटारा

Sun, 25 Sep 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Only 21 complains out of 130 solved in samadhan diwas
अयोध्या। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी प्रशांत वर्मा ने रौनाही थाने में पहुंचकर शिकायतें सुनीं। जिले भर में सभी थानों पर 130 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से सिर्फ 21 का ही निस्तारण हो सका है।
विज्ञापन

रौनाही थाने में आयोजित समाधान दिवस में डीआईजी, डीएम व एसएसपी ने गत समाधान दिवस में आई शिकायतों का परीक्षण किया। इसे लेकर शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया गया तो कुछ मामलों में शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिले। इस पर डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिन मामलों में शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं, उनकी उच्चाधिकारी से जांच कराई जाए।
विज्ञापन

इस दौरान यहां पर 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें सिर्फ दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडासा थाने में तहसीलदार हेमंत गुप्ता ने शिकायतें सुनीं। यहां पर बारह शिकायतें आईं, जिसमें से दो का मौके पर समाधान हुआ। बीकापुर कोतवाली में तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां पर नौ शिकायतें आई, जिसमें से तीन का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। हैदरगंज थाने में सात शिकायतें आईं। उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने लोगों की फरियाद सुनीं, लेकिन एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
महाराजगंज थाने में बारह लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से दो का त्वरित निस्तारण करवाया गया। तारुन थाने में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने लोगों की फरियाद सुनी। थानाध्यक्ष आशीष कुमार राय ने बताया कि थाना दिवस में 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें तीन का निस्तारण किया गया है।

इसी तरह नगर कोतवाली व कैंट कोतवाली में एक में से शून्य, कोतवाली अयोध्या में 11 में से तीन, पूराकलंदर में बारह में से दो, गोसाईगंज में तीन में से एक, इनायतनगर में 18 में से तीन, कुमारगंज में दो में शून्य, रुदौली में पांच में शून्य, मवई में एक में शून्य, पटरंगा में तीन में शून्य व बाबा बाजार में चार में शून्य शिकायतों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed