{"_id":"63865627a8d8737ada063b6a","slug":"one-died-in-road-accident-faizabad-news-lko6595118169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
पटरंगा (अयोध्या)। थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर बाकरपुर गांव के पास सोमवार रात लगभग 2 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के सांडवा भेलू गांव निवासी बासुदेव रावत (30) पुत्र राम अवध के रूप में हुई।
सांडवा भेलू के प्रधान प्रतिनिधि दारा सिंह वर्मा ने बताया कि मृतक वासुदेव अपने ससुराल बाकरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में लघुशंका करने के लिए हाईवे पर आया। इसी दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस उसे सीएचसी मवई ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पटरंगा थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि शव को मवई पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद