{"_id":"5dbdbbbe8ebc3e01830a36c3","slug":"one-died-in-accident-faizabad-news-lko4900468142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटा ट्रक, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटा ट्रक, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। प्रयागराज हाईवे पर मछली तालाब चांदपुर के समीप शनिवार सुबह लकड़ियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
हादसे में बाइक सवार नहर विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामशंकर वर्मा (55) निवासी केसरूवा बुजुर्ग नहर विभाग में तैनात थे। वह एजेंसी पर गैस लेने आए थे। लौटते समय वह हाईवे के किनारे मछली तालाब पर खड़े थे।
इसी दौरान अयोध्या की तरफ लकड़ियां लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। इसी दौरान वहां पहुंचे दूसरी बाइक पर सवार संजय (19) निवासी पातुपुर बीकापुर, उनके साथ रिश्तेदारी में आए बैजनाथ (30) निवासी सेउर थाना कूरेभार सुल्तानपुर, सुरजीत (21) निवासी बरौसा सुल्तानपुर भी चपेट में आकर घायल हो गए।
कोतवाली पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
उधर, नहर कर्मी रमाशंकर वर्मा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय राय, कोतवाल जगदीश उपाध्याय सहित कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिवारीजनों को सूचना भेजी।
प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिल गई है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।