{"_id":"5d56f3778ebc3e8991787f13","slug":"one-dead-in-road-accident-faizabad-news-lko47653124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में अधेड़ की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हादसों में अधेड़ की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
रुदौली। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कोतवाली रुदौली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को कुढ़ा सादात गांव के पास बने कट पर बाइक से मंडी सब्जी जा रहे सीवन वाजिदपुर निवासी मुख्तार अली (60) पुत्र खलील को लखनऊ की ओर से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल मुख्तार को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही मुख्तार ने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी भेलसर निर्मल सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।
वहीं, दूसरा हादसा रौजागांव चीनी मिल के पास हुआ। रक्षाबंधन पर्व पर पत्नी के साथ बाइक से जा रहे पटरंगा थाना क्षेत्र के मथुरा का पुरवा निवासी कृष्ण कुमार यादव (40) को रौजागांव चीनी मिल के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घायल कृष्ण कुमार को ग्रामीणों ने एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। रुदौली कोतवाली के उपनिरीक्षक गुलाम रसूल ने बताया कि इस संबंध में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। बाइक व कार को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।