फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One constable and three miscreants were shot in the encounter of police-rogues

पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़ में एक सिपाही व तीन बदमाशों को लगी गोली

Fri, 27 May 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
One constable and three miscreants were shot in the encounter of police-rogues
अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरियामऊ पावर ग्रिड के पास गुरुवार रात स्वॉट व रुदौली पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से तीन बदमाश व एक सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने भाग रहे चौथे बदमाश को भी पकड़ लिया। इनके पास से तीन तमंचे, आठ कारतूूस, दो बाइक 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। चारों बदमाश अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। इसके ऊपर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार रात स्वॉट व रुदौली पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की दो बाइक पर सवार चार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने रुदौली की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लोहिया पुल के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान दो बाइक पर चार लोग आते दिखाई पड़े।
पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो सभी पुलिस टीम पर फायर करते हुए लोहिया पुल से रुदौली रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके चारों को ग्राम गोरियामऊ पावर ग्रिड के पास रोकने का प्रयास किया, इस पर बदमाशों ने फिर पुलिस टीम पर फायरिंग की।
जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़े, जबकि चौथे बदमाश को भागते समय पुलिस ने दबोच लिया।
दोनों तरफ से हुई फायरिंग में सिपाही संतोष यादव भी बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल सिपाही व तीन बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
एसएसपी के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान अवधेश निषाद निवासी शाहपुर थाना आलापुर जनपद अंबेडकरनगर, इंद्रेश निषाद निवासी गौहनार थाना आलापुर जनपद अंबेडकरनगर व राजेंद्र निषाद निवासी घुरहुपुर थाना बसखारी जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई।
भागते समय पकड़े गए बदमाश की पहचान अमीर उल्ला उर्फ मीरु निवासी गोहनारपुर थाना आलापुर जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई। इनके पास से तीन तमंचे, आठ कारतूस, दो बाइक व 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

एसएसपी ने बताया कि चारों बदमाश अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर हैं। यह गिरोह बनाकर आसपास के जिलों में लूट, टप्पेबाजी, स्नैचिंग जैसी वारदात को अंजाम देते थे। इनके ऊपर पुलिस ने 25-25 का इनाम भी घोषित किया था।
आरोपी पूर्व में भी जनपद अंबेडकरनगर एवं बस्ती में आपराधिक मामलों में जेल जा चुके है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास को पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed