फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   On 27th is the show patriotism: Arunima

देशभक्ति तो 27 को दिखानी है : अरुणिमा

Fri, 17 Feb 2017 10:36 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
On 27th is the show patriotism: Arunima
साकेत महाविद्यालय में पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा के साथ फोटो खिचवातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश विधानसभा निर्वाचन की ब्रांड एंबेस्डर पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि 365 दिन अपने लिए लेकिन एक दिन देश के लिए जिएं। आपको खुद से संकल्प करने की जरूरत है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि युवा इतिहास बदलता है।
विज्ञापन


आप वोट नहीं बेचते देश को बेचते हैं। अपने मन से वोट करो, सुनो सबकी। कहा कि जिले के लोगों को देशभक्ति तो 27 फरवरी को दिखानी है। घर की सभी सदस्यों को बूथ तक ले जाएं क्योंकि आज का ब्रांड एंबेस्डर युवा है।       
विज्ञापन


सुश्री सिन्हा शुक्रवार को साकेत महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित व मीडिया से बात करते हुए बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि हर किसी के अंदर कोई न कोई क्वालिटी जरूर होती है। जब परेशानियां बहुत बढ़ जाएं तो समझ लेना चाहिए कि ऊपर वाला आपके लिए कुछ सुनहरा सोच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन के उतार-चढ़ाव से खुश होना चाहिए। इसके लिए आत्मविश्वास की जरूरत होती है। वह आत्मविश्वास आने वाले थपेड़ों से लड़ने का जज्बा देता है। कहा कि आज मेरा परिवार मेरी रीढ़ की हड्डी है। वह न होता तो मैं यहां तक नहीं आ पाती। काम करने का पागलपन होना चाहिए। पागलपन का मतलब अब मुझको समझ में आया है। बशर्ते आप अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार हों।       

कहा कि जब मैं चोटी पर झंडा फहराने जा सकती हूं तो आप एक वोट करने नहीं जा सकते। अपने युवा शक्ति की ताकत दिखाइए। इस बार वोट का प्रतिशत बढ़ा है। आज का युवा खुश है। अबकी बार अधिक वोटिंग होगी। कहा कि घर से पोलिंग बूथ तक निकलो, कुछ न समझ में आए तो नोटा का ही बटन दबाएं।

फैजाबाद के ब्रांड एंबेस्डर डॉ. निहाल रजा ने कहा कि आप अपने बच्चों का भविष्य कितने में बेचना चाहते हैं, जो आज आपको खरीद रहा है। वह कल आपको बेचेगा। हमें अपनी शक्ति को पहचाना है। हमने एक सेल्फी बूथ बनाया है।

जो छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक परिवार व अन्य लोगों की अधिक से अधिक वोटिंग कराने की सेल्फी कॉलेज प्राचार्य को लाकर देंगे, उन्हें पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद सुश्री सिन्हा के साथ छात्राओं ने सेल्फी व आटोग्राफ लिया।


कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र जायसवाल, डॉ. ऋचा पाठक, जमुना प्रसाद, डीआईओएस देवी शंकर तिवारी, डॉ. एनडी पांडेय, डॉ. मंजूषा मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं अवध विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed