{"_id":"64d3da6c94bc1dc113077984","slug":"old-pention-teachers-faizabad-news-c-97-1-slko1024-943-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पुरानी पेंशन की बहाली के लिए निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पुरानी पेंशन की बहाली के लिए निकाली बाइक रैली
Wed, 09 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने बुधवार को शिक्षा भवन से कचहरी तक बाइक जुलूस निकाला।संघ के जिला अध्यक्ष राकेश पांडेय की अगुवाई में निकले जुलूस में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क चिकित्सा लाभ, तदर्थ शिक्षकों के वेतन बहाली सहित 16 सूत्री मांगो के समर्थन में जमकर नारे लगाए।
नारे लिखी तख्तियां लेकर शिक्षक कचहरी गेट पहुंचे और संघ के नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन हम शिक्षकों का अधिकार है जिसे हम लेकर ही रहेंगे। कहा कि सरकार और शासन शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है, जिससे शिक्षक डर जाएं।
जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा कि हमारा संगठन सदन से लेकर सड़क तक शिक्षकों के लिए संघर्ष कर रहा है, केवल हमको संगठित रहना है। रैली में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी , प्रधानाचार्य देवव्रत सिंह, अनूप पांडेय, डॉ़ पंकज शुक्ला, संदीप ओझा, पंकज सिंह, भूपेंद्र तिवारी आदि शिक्षक मौेजूद रहे।