फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Officers will make students aware of their career

विद्यार्थियों को कैरियर के प्रति जागरूक करेंगे अधिकारी

Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Officers will make students aware of their career
अयोध्या। अब माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॅरिअर के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन, पुलिस, बैंक, न्यायिक, सेवायोजन से जुडे़ अधिकारियों के अलावा डॉक्टर, इंजीनियर व उद्यमी टिप्स देंगे।
विज्ञापन

सुबह की 15 मिनट की प्रार्थना सभा में प्रत्येक दिन इनमें से किसी एक को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही प्रार्थना सत्र के दौरान ही शिक्षक व विद्यार्थी आज का विचार भी रखेंगे।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक दिन किसी नैतिक विषय जैसे चरित्र निर्माण, राष्ट्र भक्ति, समाजसेवा, कर्तव्य परायणता, महापुुरुषों का जीवन चरित्र, पर्यावरण व जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, सड़क व यातायात सुरक्षा को लेकर अपने विचार प्रस्तुुत किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सत्र आरंभ से बोर्ड परीक्षा के आयोजन तक विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को शामिल किया गया है। इसमें विद्यार्थियों के उनके कॅरिअर के प्रति जागरूक करने की योजना बनाई गई है।
इसके तहत सुबह के 15 मिनट के प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को कॅरिअर के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन, पुलिस, बैंक, न्यायिक, सेवायोजन से जुडे़ अधिकारियों के अलावा डॉक्टर, इंजीनियर व उद्यमी टिप्स देंगे।
सुबह के 15 मिनट की प्रार्थना सभा में प्रत्येक दिन इनमें से किसी एक को आमंत्रित किया जाएगा। यह उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के विषय की जानकारी देने के साथ, अपने अनुभव भी साझा करेंगे।
यह सभी विद्यार्थियों के साथ अपने मोबाइल नंबर भी साझा करेंगे। जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सकेंगे। इसके अलावा प्रार्थना सत्र में ही आज का विचार शिक्षक व विद्यार्थियों द्वारा रखा जाएगा।
इसमें विद्यार्थी नैतिक विषय जैसे चरित्र निर्माण, राष्ट्र भक्ति, समाजसेवा, कर्तव्य परायणता, महापुुरुषों का जीवन चरित्र, पर्यावरण व जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, सड़क व यातायात सुरक्षा को लेकर अपने विचार प्रस्तुुत करेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को संस्कारवान बनाना है।
नए शैक्षणिक सत्र में माह के प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न पाठ्य सहगामी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इसके तहत माह के प्रथम शनिवार को सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे नृत्य, गीत, वादन, नाटक, चित्रकला, रंगोली आदि की गतिविधियां की जाएगी। दूसरे शनिवार को खेलकूद की गतिविधियां की जाएंगी।
तीसरे शनिवार को साहित्यिक गतिविधियों जैसे निबंध, भाषण, वाद विवाद, सुलेख आदि की गतिविधियां कराई जाएगी। चौथे शनिवार को किशोर संसद, सांस्कृतिक, साहित्य आदि पर आधारित प्रतियोगिताएं की जाएंगी, साथ ही शक्ति मंच की बैठक भी होगी।

जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर नए शैक्षणिक गतिविधियों को समयानुसार करने का निर्देश दिया गया है। इसकी वीडियो क्लिप भी संबंधित व्हाट्स एप पर डालने के निर्देश दिए गए हैं।- राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed