फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Officers' vacation canceled

शासन ने निरस्त किया अफसरों का अवकाश

Mon, 05 Aug 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Officers' vacation canceled
अयोध्या। अयोध्या में हाई अलर्ट के साथ शासन ने अवकाश पर गए अफसरों को छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। उन्हें सोमवार को ही अपने मुख्यालय वापस लौटने का निर्देश दिया गया है। अवकाश निरस्त करने का कारण तो स्वतंत्रता दिवस और बकरीद के मद्देनजर बताया गया है मगर माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम के मद्देनजर शासन ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव के साथ मंडलों के कमिश्नर और जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों के पूर्व में भी स्वीकृति किए गए अवकाशों को निरस्त कर दें। साथ ही जो अधिकारी अवकाश पर हैं या शासकीय भ्रमण पर गए हैं। वे सभी हर हाल में पांच अगस्त को पूर्वाह्न से मुख्यालय उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा गया है कि 15 अगस्त तक कोई भी अवकाश स्वीकृत न किया जाए। ये आदेश शासन के विशेष सचिव धनंजय शुक्ल की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed