फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Offer water to the sun with a vow to chhath vrat

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का किया पारण

Mon, 07 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 07 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Offer water to the sun with a vow to chhath vrat
सरयू तट पर उगते सूर्य की पूजा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ का व्रत सोमवार को चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन-अर्चन के बीच महाप्रसाद बांटने के साथ सकुशल पूरा हो गया। महाप्रसाद ग्रहण करके महिलाओं ने व्रत का पारण किया।
विज्ञापन


सरयू नदी के गुप्तारघाट, अयोध्या, महबूबगंज, शृंगीघाट पर महिलाओं, पुरुषों, युवाओं-युवतियों और बच्चों की भारी भीड़ से मेले जैसा नजारा रहा। सोमवार की सुबह सप्तमी तिथि पर एक बार फिर पुरुषों और महिलाओं का हुजूम नदी तट की ओर जाता रहा।
विज्ञापन


ढोल नगाड़े के बीच छठ गीत गाती महिलाएं, थिरकते लोग, सिर पर फलों व पूजा सामग्री की दौरी, सूप उठाए पुरुष, गन्ना लेकर चलते बच्चों का जत्था पूजा स्थलों पर पहुंचता रहा। घाट पर महिलाओं ने बनाई वेदी पर दीप जलाये। फल और सिंदूर चढ़ाये, शिव-पार्वती की पूजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी में गन्ने गाड़े गये। महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्योदय की महाआरती हुई। उसके पश्चात मूर्ति का विसर्जन करके महोत्सव का समापन किया। महिलाओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया।

अयोध्या में महिलाओं ने उगते सूर्य का पूजन-अर्चन कर व्रत तोड़ा। पुत्रों की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। भोर से ही सरयू तट पर व्रती महिलाओं की भीड़ रही। सूर्योदय के साथ ही घाट पर घंटे-घड़ियालों के साथ भक्ति गीतों की गूंज के बीच पूजन-अर्चन हुआ।

इसी के साथ संत तुलसीदास घाट पर श्री सरयू अवध बालक समाज स्वर्गद्वार द्वारा छठ पूजा महोत्सव भी संपन्न हो गया। महंत गिरीशपति त्रिपाठी, आदित्य नारायण ठाकुर, नंद कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, आशीष मिश्र, अनुराग मिश्र सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

गोसाईगंज के ठकुराईन पोखरा व महादेवाघाट पर छठ पूजा के आखिरी दिन नगर में रहने वाले व बिहारी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश कसौधन भी इस दौरान डटे रहे। महबूबगंज के श्री शृंगी ऋषि घाट पर सुबह चार बजे से ही छठ पूजा के भक्ति गीत गुंजायमान होने लगे।


जैसे ही उजाला हुआ, व्रती महिलाएं सरयू जल में स्नान कर, कमर भर पानी में खडे़ होकर हाथों में फूल और अक्षत लेकर ‘उगी हो सुरुज देव उगी हो, लागल पर्व तोहार’ जैसे भक्ति गीत गाते हुए भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करने लगी। सूर्य देव का दर्शन पाते हीए सभी  महिलाओं ने अर्घ्य अर्पित किया। घाट पर उपस्थित समूह में छठ मैया का प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed