फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Observers and officers operated EVMs

प्रेक्षक व अफसरों ने चलवाई ईवीएम

Sun, 20 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Observers and officers operated EVMs
अयोध्या। विधानसभा चुनाव के मतदान में लगाए जाने वाले मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शनिवार को शुरू हो गया। इस दौरान प्रेक्षक और अफसरों ने कार्मिकों से ईवीएम चलवाने, वीवी पैट की सेटिंग से परिवर्धन सूची जैसी जानकारियां प्राप्त कीं। कहा कि यहीं पर अपनी समस्याओं का समाधान कर लें जिससे बूथ पर कोई दिक्कत न हो। प्रशिक्षण में शनिवार को कुल 25 कार्मिक अनुपस्थिति पाए गए। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को साकेत महाविद्यालय में कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। अपर प्रभारी मतदान कार्मिक व पीडी आरपी सिंह ने बताया कि साकेत महाविद्यालय में आयोजित मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न कराया गया। इसमें कुल 600 मतदान पोलिंग पार्टियों को बुलाया गया था। प्रत्येक पार्टी में चार कार्मिक हैं। इस प्रकार 2400 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मिल्कीपुर व गोसाईगंज के प्रेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह, पीडी आरपी सिंह कमरे-कमरे पहुंचे। प्रेक्षक और अधिकारियों का खास फोकस अभिलेखों के साथ ईवीएम व वीवी पैट पर था। ईवीएम के तार जुड़वाने के साथ ही वीवी पैट को अपने सामने सेट कराया। मतदाता सूची के साथ ही परिवर्धन सूची के बारे में जानकारी ली। माकपोल और मतदान प्रक्रिया के बारे में कार्मिकों से पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रेक्षक, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी धीरेंद्र यादव, मास्टर ट्रेनर, विकास भवन के सहयोगी कर्मचारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के दौरान दोनों पालियों में कुल 25 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। पीडी आरपी सिंह के मुताबिक अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के स्तर से उनको चेतावनी दी गई है कि प्रत्येक दशा में 20 फरवरी को उपस्थित होकर अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर लें अन्यथा की दशा में उनके विरुद्ध कार्रवाई बाध्यकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed